return to news
  1. त्योहारों के बाद भी नवंबर में जमकर बिकीं गाड़ियां, ऑटो इंडस्ट्री में क्यों लगातार जारी है तेजी?

बिजनेस न्यूज़

त्योहारों के बाद भी नवंबर में जमकर बिकीं गाड़ियां, ऑटो इंडस्ट्री में क्यों लगातार जारी है तेजी?

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 12, 2025, 14:01 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

सियाम ने बयान में कहा कि यात्री वाहनों की कुल बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 3,47,522 यूनिट से 18.7% बढ़कर 4,12,405 यूनिट हो गई। मोटर वाहन इंडस्ट्री की टॉप कंपनियों में शुमार मारुति सुजुकी इंडिया की थोक बिक्री नवंबर में 1,70,971 यूनिट रही, जो नवंबर 2024 की 1,41,312 यूनिट की तुलना में 21% अधिक है।

ऑटो इंडस्ट्री

ऑटो इंडस्ट्री में नवंबर में भी तेजी बरकरार

त्योहारों के बाद भी मजबूत मांग बने रहने से यात्री वाहनों (Passenger Vehicles) की थोक बिक्री में नवंबर में सालाना आधार पर करीब 19% की वृद्धि दर्ज की गई। उद्योग निकाय Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM, सियाम) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सियाम ने बयान में कहा कि यात्री वाहनों की कुल बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 3,47,522 यूनिट से 18.7% बढ़कर 4,12,405 यूनिट हो गई। मोटर वाहन इंडस्ट्री की टॉप कंपनियों में शुमार मारुति सुजुकी इंडिया की थोक बिक्री नवंबर में 1,70,971 यूनिट रही, जो नवंबर 2024 की 1,41,312 यूनिट की तुलना में 21% अधिक है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की थोक बिक्री सालाना आधार पर 46,222 यूनिट से 22% बढ़कर 56,336 यूनिट हो गई। हुंदै मोटर इंडिया की थोक बिक्री समीक्षाधीन महीने में 4% बढ़कर 50,340 यूनिट हो गई, जो नवंबर 2024 में 48,246 यूनिट थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
दोपहिया गाड़ियों की कैसी रही बिक्री?

दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री समीक्षाधीन महीने में 16,04,749 यूनिट की तुलना में 21% बढ़कर 19,44,475 यूनिट हो गई। स्कूटर की थोक बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 29% बढ़कर 7,35,753 इकाई हो गई जो नवंबर 2024 में 5,68,580 यूनिट थी। मोटरसाइकिल की थोक बिक्री पिछले महीने 17.5% बढ़कर 11,63,751 यूनिट हो गई, जबकि नवंबर 2024 में यह 9,90,246 यूनिट थी। मोपेड की बिक्री पिछले महीने 2% घटकर 44,971 यूनिट रह गई, जबकि एक साल पहले इसी पीरियड में यह 45,923 यूनिट थीं।

तिपहिया गाड़ियों की कैसी रही बिक्री?

तिपहिया वाहनों की कुल थोक बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 21% बढ़कर 71,999 यूनिट पर पहुंच गई। सियाम के के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ‘त्योहारों के बाद भी मजबूत मांग बने रहने और सरकार के जीएसटी 2.0 सुधारों के समर्थन से भारतीय मोटर वाहन उद्योग ने नवंबर 2025 में बिक्री की गति को बरकरार रखा।’ उन्होंने कहा कि यात्री वाहनों, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री ने 2025 के नवंबर महीने में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। मेनन ने कहा, ‘उद्योग जगत को उम्मीद है कि निरंतर सहायक नीतिगत सुधारों और बेहतर बाजार भावनाओं से यह वृद्धि 2026 में भी जारी रहेगी।’

PTI इनपुट के साथ
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख