return to news
  1. टैरिफ टेंशन के बावजूद जुलाई में प्रमुख कपड़ा वस्तुओं का निर्यात 5.37% बढ़ा, क्या है इसके मायने?

बिजनेस न्यूज़

टैरिफ टेंशन के बावजूद जुलाई में प्रमुख कपड़ा वस्तुओं का निर्यात 5.37% बढ़ा, क्या है इसके मायने?

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 21, 2025, 08:38 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

कपड़ा मंत्रालय ने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूद, भारत का कपड़ा निर्यात में पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली है, जो रोजगार, निर्यात और आर्थिक वृद्धि के प्रमुख चालक के रूप में इस सेक्टर की भूमिका की पुष्टि करता है।

टेक्सटाइल इंडस्ट्री

टेक्सटाइल इंडस्ट्री को मिला जुलाई में बूस्ट, क्यों है यह इतना खास?

जहां एक तरह टैरिफ को लेकर टेंशन बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ प्रमुक कपड़ा वस्तुओं का निर्यात जुलाई, 2025 में 5.37% बढ़कर 3.10 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि एक साल पहले इसी पीरियड में यह 2.94 अरब डॉलर था। अमेरिका ने भारत पर कुल 50% का टैरिफ ठोका है, जिसमें 25% एडिशनल टैरिफ जुर्माने के तौर पर लगाया गया, क्योंकि भारत रूस से तेल खरीदता है। भारत में कपड़ों का निर्यात इस तरह से बढ़ना भारतीय कपड़ा बिजनेस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। सरकार ने बुधवार को इन आंकड़ों की जानकारी दी।

कपड़ा मंत्रालय ने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूद, भारत का कपड़ा निर्यात में पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली है, जो रोजगार, निर्यात और आर्थिक वृद्धि के प्रमुख चालक के रूप में इस सेक्टर की भूमिका की पुष्टि करता है। भारत का कपड़ा और परिधान सेक्टर जुलाई, 2025 में भी स्थिर विकास दर दर्ज करते हुए टिकाऊपन प्रदर्शित करता रहेगा।

वाणिज्यिक आसूचना एवं सांख्यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस) द्वारा अप्रैल-जुलाई 2025 पीरियड के लिए जारी त्वरित अनुमानों के अनुसार, संचयी कपड़ा निर्यात एक साल पहले के 11.73 अरब डॉलर की तुलना में 3.87% बढ़कर 12.18 अरब डॉलर हो गया। छह प्रमुख कपड़ा वस्तु समूहों का कुल निर्यात जुलाई, 2025 में 3.1 अरब डॉलर को पार कर गया, जो मिश्रित वैश्विक व्यापार स्थितियों के प्रति लचीलापन दर्शाता है। तैयार परिधान, जूट, कालीन और हस्तशिल्प की निरंतर मांग ने विकास की गति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

तैयार परिधान (आरएमजी) का निर्यात जुलाई, 2024 के 1.28 अरब डॉलर से बढ़कर जुलाई, 2025 में 1.34 अरब डॉलर हो गया जो 4.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल-जुलाई, 2025 के लिए संचयी निर्यात पिछले वर्ष के 5.13 अरब डॉलर की तुलना में 5.53 अरब डॉलर का रहा, जिसमें 7.87% की वृद्धि दर्ज की गई। उद्योग का प्रदर्शन भारत की विविध उत्पाद शक्ति को उजागर करता है, जो कपास और एमएमएफ आधारित वस्त्रों से लेकर पारंपरिक हस्तशिल्प और पर्यावरण अनुकूल जूट तक फैला हुआ है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख