return to news
  1. BPCL ने पेट्रोल-डीजल की अफवाह को किया खारिज, ईरान ने कहा- Strait of Hormuz अभी भी खुला है

बिजनेस न्यूज़

BPCL ने पेट्रोल-डीजल की अफवाह को किया खारिज, ईरान ने कहा- Strait of Hormuz अभी भी खुला है

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 06, 2026, 20:35 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

बता दें कि मिडिल ईस्ट में तनाव आज 6 मार्च को भी जारी है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। इस बीच यह खबरें भी आई कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को बंद करने का फैसला किया है।

पेट्रोल-डीजल

बीपीसीएल ने बोला, नहीं है भारत में किसी तरह की पेट्रोल और डीजल की कमी

भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने एक बयान जारी किया है, जिसमें यह बताया गया है कि कुछ जगहों पर पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं। बता दें कि मिडिल ईस्ट में तनाव आज 6 मार्च को भी जारी है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। इस बीच यह खबरें भी आई कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को बंद करने का फैसला किया है। ऐसे में पूरी दुनिया में तेल की किल्लत होने की आशंका पैदा हो गई। हालांकि BPCL का हालिया बयान लोगों के लिए राहत लेकर आया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
BPCL ने क्या कहा?

BPCL ने एक बयान जारी कर कहा, "भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही है। BPCL पूरी तरह परिचालन में है और निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें, पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं और जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।" बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैल गया कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की शॉर्टेज हो सकती है। इसके चलते कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ भी देखी जा रही है।

क्या ईरान ने सच में Strait of Hormuz को बंद किया है?

Strait of Hormuz को बंद करने को लेकर पिछले कुछ दिनों में मीडिया में कई तरह की खबरें सामने आई है। हालांकि ईरान के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर सईद खतीबजादेह ने Raisina Dialogue 2026 में अपने ताजा बयान में कहा कि ईरान फारस की खाड़ी में एक “जिम्मेदार शक्ति” है। उन्होंने यह साफ किया कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद नहीं किया है और फिलहाल ऐसा करने का कोई इरादा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान समुद्री स्थिरता का एक मजबूत आधार है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख