return to news
  1. अप्रैल के अंत से शुरू होगा UP में जीरो पॉवर्टी अभियान, 30 हजार परिवारों को मिलेगा फायदा

ट्रेंडिंग न्यूज़

अप्रैल के अंत से शुरू होगा UP में जीरो पॉवर्टी अभियान, 30 हजार परिवारों को मिलेगा फायदा

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 08, 2025, 12:02 IST

सारांश

उत्तर प्रदेश ने 2 अक्टूबर 2024 को जीरो पॉवर्टी अभियान शुरू करने की घोषणा की थी, जिसकी शुरुआत अप्रैल के अंत में हो सकती है। उत्तर प्रदेश बजट में इस अभियान के लिए 250 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। करीब 30,000 परिवार को इस अभियान से फायदा मिल सकता है।

जीरो पॉवर्टी अभियान

उत्तर प्रदेश में शुरू होगा जीरो पॉवर्टी अभियान (Photo: Shutterstock)

उत्तर प्रदेश में इस महीने के अंत में जीरो पॉवर्टी ड्राइव शुरू की जानी है और माना जा रहा है इससे करीब 30 हजार परिवारों को फायदा मिलेगा। पिछले साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक साल में राज्य से अत्यधिक गरीबी खत्म करने के लिए इस ड्राइव को लेकर फैसला लिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में घोषणा की थी कि अगले तीन सालों में उत्तर प्रदेश जीरो पॉवर्टी राज्य बन जाएगा। यूपी सरकार ने निर्धन परिवारों को भोजन, कपड़े, एजुकेशन, मेडिकल सुविधा और आवास जैसी जरूरी जरूरतों की सुविधा देने के लिए जीरो पॉवर्टी अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में हर गांव से निर्धन परिवारों को चुना जाएगा और उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके लिए निर्धन परिवारों के चयन का प्रोसेस शुरू हो चुका है। इन परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की अलग-अलग योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा। इस अभियान के जरिए निर्धन परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं से जोड़ा जाना है। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर परिवार की वार्षिक आय कम से कम 1.25 लाख रुपये तक पहुंच जाए।

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक गरीबी दर वाले राज्यों में से एक है, नीति आयोग द्वारा बहुआयामी गरीबी के मामले में 2023 में 28 राज्यों में से 24वें स्थान पर है। २०18 से 2023 तक भारत में 13.4 करोड़ भारतीय बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले, जिनमें से अकेले उत्तर प्रदेश में 3.44 करोड़ लोग थे जो देश में सबसे अधिक है। बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान जैसे राज्यों के साथ-साथ यहां गरीबी में सबसे तीव्र गिरावट देखी गई है। इस साल उत्तर प्रदेश बजट जब पेश किया गया, तो जीरो पॉवर्टी अभियान के लिए 250 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख