return to news
  1. 26 अगस्त को क्या बंद रहेगा शेयर मार्केट, किन राज्यों के बैंकों में लगा रहेगा ताला?

ट्रेंडिंग न्यूज़

26 अगस्त को क्या बंद रहेगा शेयर मार्केट, किन राज्यों के बैंकों में लगा रहेगा ताला?

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 25, 2026, 13:27 IST

सारांश

28 अगस्त को अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, रायपुर, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम रीजन के बैंकों में छुट्टी रहेगी। बैंकों में छुट्टी के दौरान कस्टमर्स नेट बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम के जरिए ट्रांजैक्शन कर पाएंगे।

बैंक की छुट्टी

26 और 28 अगस्त को कौन-कौन से रीजन के बैंक बंद रहेंगे? (Photo: Shutterstock)

26 अगस्त को देश के कई रीजन के बैकों की छुट्टी रहेगी, हालांकि शेयर मार्केट का कामकाज जारी रहेगा। 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद, बारावफात, मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) या थिरुवोनम के चलते देश के कई हिस्सों में बैंकों में ताला लगा रहेगा। बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा रीजन के बैंकों में 26 अगस्त को छुट्टी रहेगी। वहीं 28 अगस्त को रक्षाबंधन, पैंग-लहबसोल, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार, श्री नारायण गुरु जयंती या अय्यंकाली जयंती के चलते देश के कई बैंकों में छुट्टी रहेगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

28 अगस्त को अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, रायपुर, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम रीजन के बैंकों में छुट्टी रहेगी। बैंकों में छुट्टी के दौरान कस्टमर्स नेट बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम के जरिए ट्रांजैक्शन कर पाएंगे, लेकिन जो काम बैंक की ब्रांच में जाकर ही करने होते हैं, वे सभी काम इस दौरान नहीं हो पाएंगे। वहीं शेयर मार्केट की ना ही 26 अगस्त को और ना ही 28 अगस्त को छुट्टी है। शेयर मार्केट की जुलाई और अगस्त में कोई एक्स्ट्रा छुट्टी नहीं पड़ी। 15 अगस्त इस बार शनिवार को पड़ा, जिसके चलते शेयर मार्केट की अतिरिक्त छुट्टी नहीं हुई।

वहीं सितंबर में एक दिन शेयर मार्केट की छुट्टी होगी। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के चलते शेयर मार्केट की छुट्टी होगी। 14 सितंबर सोमवार को पड़ेगा। इसके बाद शेयर मार्केट की एक्स्ट्रा छुट्टी 2 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को होगी। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के चलते जबकि 20 अक्टूबर को दशहरा के चलते शेयर मार्केट बंद रहेगा। नवंबर में 1 ही दिन शेयर मार्केट की छुट्टी होगी, इसके अलावा दिसंबर में भी एक दिन शेयर मार्केट बंद रहेगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख