return to news
  1. Holi Share Market Holiday: 2025 में किस-किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, होली के दिन क्या होगा हाल?

ट्रेंडिंग न्यूज़

Holi Share Market Holiday: 2025 में किस-किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, होली के दिन क्या होगा हाल?

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 13, 2025, 09:32 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

होली के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। 14 मार्च को देश भर में होली का त्यौहार मनाया जाना है। इस मौके पर शेयर मार्केट बंद रहेगा। साल 2025 में कुल कितनी छुट्टियां हैं और इसमें कितने लॉन्ग वीकेंड हैं, चलिए एक नजर डालते हैं।

14 मार्च को मनाई जानी है होली

होली के दिन शेयर मार्केट बंद रहेगा

पूरे भारत में 14 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाना है और इस दिन भारतीय शेयर मार्केट बंद रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 14 मार्च यानी कि शुक्रवार को बंद रहेंगे। इस तरह से मौजूदा सप्ताह में चार ही दिन मार्केट खुला हुआ है और आज इस सप्ताह का आखिरी वर्किंग डे है। ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट समेत सभी प्रमुख सेगमेंट 14 मार्च को बंद ही रहेंगे। इसके अलावा त्यौहार के कारण करेंसी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक होल्ड रिसीट्स (EGR) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग इस दिन नहीं होगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

स्टॉक एक्सचेंज नैशनल और पब्लिक छुट्टियों पर बंद रहते हैं और ऐसे दिनों पर कोई ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होती है। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) कमोडिटी सेगमेंट में कारोबार के लिए शाम के सेशन के लिए खुलेगा। 2025 में शेयर मार्केट में कुल 14 छुट्टियाँ हैं। इस साल शिवरात्रि के मौके पर 26 फरवरी को शेयर मार्केट बंद था, जबकि 14 मार्च को साल 2025 की दूसरी छुट्टी है। साल 2025 में इसके अलावा शेयर मार्केट 31 मार्च (ईद-उल-फितर), 10 अप्रैल (श्री महावीर जयंती), 14 अप्रैल (डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती), 18 अप्रैल (गुड फ्राइडे), 1 मई (महाराष्ट्र डे), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 27 अगस्त (गणेश चतुर्थी), 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती/दशहरा), 21 अक्टूबर (दीवाली, लक्ष्मी पूजा), 22 अक्टूबर (बलिप्रतिपदा), 5 नवंबर (श्री गुरुनानक जयंती), 25 दिसंबर (क्रिसमस) के मौके पर बंद रहेगा।

इन 14 छुट्टियों में से पांच छुट्टियां ऐसी हैं, जो लॉन्ग वीकेंड बनाती हैं। होली शुक्रवार को है, जबकि ईद-उल-फितर सोमवार मनाया जाना है। बाबासाहेब अंबेडकर जयंती सोमवार को और गुड फ्राइडे शुक्रवार को है। इसके अलावा 15 अगस्त भी इस साल शुक्रवार को पड़ रहा है। ऐसे में शनिवार और रविवार के साथ क्लब होकर ये सभी छुट्टियां लॉन्ग वीकेंड बनाएंगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख