return to news
  1. क्या कल बंद रहेंगे बैंक? महावीर जयंती पर शेयर मार्केट क्लोज, अप्रैल की छुट्टियों की भी देखें लिस्ट

ट्रेंडिंग न्यूज़

क्या कल बंद रहेंगे बैंक? महावीर जयंती पर शेयर मार्केट क्लोज, अप्रैल की छुट्टियों की भी देखें लिस्ट

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 30, 2026, 12:26 IST

सारांश

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) के नियमों के अनुसार महावीर जयंती को बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है, फिर भी सरकारी कामकाज संभालने वाले सभी एजेंसी बैंक 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के अंत के ट्रांजैक्शन को सुगम बनाने के लिए खुले रहेंगे।

बैंक हॉलीडे

क्या कल बंद रहेंगे बैंक?

31 मार्च को महावीर जयंती है, जिसके चलते शेयर मार्केट कल बंद रहेंगे, हालांकि बैंकों में फाइनेंशियल ईयर के आखिरी दिन होने के नाते छुट्टी नहीं होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) के नियमों के अनुसार महावीर जयंती को बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है, फिर भी सरकारी कामकाज संभालने वाले सभी एजेंसी बैंक 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के अंत के ट्रांजैक्शन को सुगम बनाने के लिए खुले रहेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सेंट्रल बैंक ने इसको लेकर कहा था, ‘भारत सरकार ने सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों से जुड़े सभी ट्रांजैक्शनों का हिसाब रखने के लिए 31 मार्च, 2026 (मंगलवार - पब्लिक हॉलीडे) को सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों से जुड़े बैंकों की सभी ब्रांचो को खुला रखने का अनुरोध किया है। ऐसे में, एजेंसी बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे 31 मार्च, 2026 (मंगलवार) को सरकारी कामकाज संभालने वाली अपनी सभी ब्रांचों को खुला रखें।’ वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी।

आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक 31 मार्च को अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची रीजन के बैंकों में छुट्टी की जानकारी दी गई है।

अप्रैल में कब-कब बैंकों में छुट्टी है?

1 अप्रैल को बैंकों को अपने वार्षिक खाते बंद करने में सक्षम बनाने के लिए बाकी कामकाज बंद रहेंगे। वहीं 2, 3, 14, 15, 16, 20 और 21 अप्रैल को अलग-अलग कारणों से अलग-अलग रीजन के बैंकों में छुट्टी होगी। 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे, जबकि 14 अप्रैल को डॉक्टर बाबासाहब अंबेडकर जयंती के चलते कई बैंक बंद रहेंगे।

शेयर मार्केट में अप्रैल में कब-कब छुट्टी है?

अप्रैल में शेयर मार्केट 3 और 14 अप्रैल को बंद रहेंगे। एनएसई और बीएसई दोनों की हॉलीडे लिस्ट में 3 और 14 अप्रैल को छुट्टी है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख