return to news
  1. अब 13 साल से कम उम्र वाले बच्चे भी इस्तेमाल कर सकेंगे WhatsApp, लेकिन कंट्रोल होगा पैरेंट्स के हाथों में

ट्रेंडिंग न्यूज़

अब 13 साल से कम उम्र वाले बच्चे भी इस्तेमाल कर सकेंगे WhatsApp, लेकिन कंट्रोल होगा पैरेंट्स के हाथों में

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 12, 2026, 17:14 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

कंपनी ने बताया कि यह सुविधा फिलहाल चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। ऐसे में अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे भी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन उनका कंट्रोल उनके पेरेंट्स के पास रहेगा।

व्हाट्सऐप

व्हाट्सऐप के पैरेंट-कंट्रोल्ड अकाउंट के बारे में जानें सब

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पेरेंट कंट्रोल्ड अकाउंट शुरू करने का ऐलान किया है। मेटा ओन्ड व्हाट्सऐप ने इसकी जानकारी दी है। इसके तहत पेरेंट्स की कड़ी निगरानी में छोटे बच्चों को इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाएगी। यह कदम मैसेजिंग प्लैटफॉर्म की नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब तक इस प्लैटफॉर्म के इस्तेमाल के लिए न्यूनतम आयु सीमा 13 साल (कुछ क्षेत्रों में इससे अधिक) रखी गई थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

व्हाट्सएप ने अपने ‘ब्लॉग’ में कहा, ‘परिवारों और विशेषज्ञों से मिले सुझावों के आधार पर पेरेंट-कंट्रोल्ड अकाउंट्स की नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके तहत माता-पिता या अभिभावक छोटे बच्चों के लिए व्हाट्सएप अकाउंट बना सकेंगे और उनके इस्तेमाल को केवल मैसेज भेजने और कॉल करने तक सीमित कर सकेंगे।’ कंपनी के अनुसार, अभिभावक बच्चों की कॉन्टैक्ट लिस्ट कंट्रोल कर सकेंगे, हालांकि मैसेज में लिखा गया कंटेंट ‘एंड टू एंड एन्क्रिप्शन’ से सुरक्षित रहेगा।

नई कंट्रोल्ड व्यवस्था और अन्य ‘सेटिंग’ को अभिभावक ‘पिन’ के जरिए सिक्योर किया जाएगा और केवल माता-पिता ही गोपनीयता संबंधी ‘सेटिंग’ को देख या बदल सकेंगे। कंपनी ने बताया कि यह सुविधा फिलहाल चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। ऐसे में अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे भी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन उनका कंट्रोल उनके पेरेंट्स के पास रहेगा।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख