return to news
  1. Women’s Day: बेटियों को बेटों जितना ही जिम्मेदार मानते हैं आप? Upstox का ये वीडियो है बिल्कुल खास

ट्रेंडिंग न्यूज़

Women’s Day: बेटियों को बेटों जितना ही जिम्मेदार मानते हैं आप? Upstox का ये वीडियो है बिल्कुल खास

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 09, 2025, 17:25 IST

सारांश

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। आज हर फील्ड में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, लेकिन क्या अनजाने में हम आज भी बेटे और बेटियों में फर्क कर रहे हैं? Upstox पर आया यह वीडियो आपकी आंखें खोलने का काम कर सकता है।

Upstox का वीडियो

बेटियों को बेटों जितना ही जिम्मेदार मानते हैं आप?

पिछले साल क्रिकेट सीजन के दौरान Upstox की किट किट सीरीज की खूब चर्चा हुई थी और कई मीडिया हाउस में इसका जिक्र भी किया गया था। कुछ दिग्गज पत्रकारों ने इसकी तुलना राजतीनिक घटनाओं से भी की थी। 8 मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया जाता है और इस खास दिन के लिए Upstox एक खास वीडियो लेकर आया है। आज दुनिया भर में महिलाएं हर फील्ड में पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर चल रही हैं, और कुछ फील्ड्स में उनसे आगे भी निकल रही हैं, ऐसा नहीं है कि महिलाओं को इसका क्रेडिट नहीं मिलता है, लेकिन जाने अंजाने आज भी कुछ बातें ऐसी हो जाती हैं, जो हम बस फ्लो में बोल जाते हैं, लेकिन उसका असर कितना गहरा हो सकता है, इसके बारे में नहीं सोचते हैं। महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए Upstox का यह वीडियो ऐसे ही एक मुद्दे को आपको सामने लेकर आया है, जो काफी कॉमन है, लेकिन हम गहराई से इसके बारे में शायद ही सोचते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

हम बेटियों को सेलिब्रेट तो कर रहे हैं, लेकिन कहीं ना कहीं भेदभाव भी कर रहे हैं, जब हम बोलते हैं कि यह मेरी बेटी नहीं बेटा है… तो यह बात दिखा देती है कि हम अभी भी बेटियों को बेटे से कम आंकते हैं, क्योंकि अगर दोनों बराबरी पर हैं, तो हमें यह कहने की जरूरत ही नहीं पड़नी चाहिए कि यह मेरी बेटी नहीं बेटा है। इस वीडियो में चार बहनों की छोटी सी कहानी है। दिल को छू लेने वाला यह वीडियो एक पिता को अपनी चार सफल बेटियों पर बहुत गर्व महसूस कराता है। एक बेटी जहां अपने पति के साथ घर खरीदने जाती है, तो उसके नाम पर लोन की बात से ब्रोकर भी थोड़ा असहज होता दिखता है, तो वहीं दूसरी बेटी घर की फाइनेंस मिनिस्टर बनती है और पति को होम मिनिस्टर बनता दिखाया गया है, मतलब पति घर संभालते हुए दिखता है, तो पत्नी घर के फाइनेंशियल फैसले लेते नजर आती है।

तीसरी बेटी को मां के प्रति अटूट समर्पण के लिए सराहा गया है। जिसकी प्राथमिकता अपनी मां की देखभाल है और यह देखकर मां जब कहती है कि तू मेरी बेटी नहीं बेटा है, तो इस पर तीसरी बेटी का जवाब होता है, मैं बेटी ही हूं। चौथी बेटी को जब फीमेल ट्रेडर कहा गया, तो वह बोलती है, फीमेल ट्रेडर क्यों मैं ट्रेडर हूं। पिता इस तरह से अपनी चार सफल बेटियों की कहानी सुनाता है और कहता है कि मुझे गर्व है कि मैंने दुनिया को चार बेटियां दी हैं। यह वीडियो महिलाओं की शक्ति और क्षमता को एक पिता की प्यार भरी नजर से देखने को लेकर बनाया गया है।

हालांकि, यह शॉर्ट वीडियो एक अहम सवाल भी खड़ा करता है क्या हम अपनी बेटियों को बेटों के साथ जोड़े बिना उनको सेलिब्रेट कर रहे हैं? वीडियो को देखें और खुद से यह सवाल जरूर पूछें और इसका जवाब भी खुद ही दें।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख