ट्रेंडिंग न्यूज़
3 min read | अपडेटेड March 18, 2025, 11:51 IST
सारांश
Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी ऐस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स 9 महीने तक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर रहने के बाद आखिरकार पृथ्वी पर लौट रही हैं। विलियम्स अपने साथी ऐस्ट्रोनॉट बैरी 'बुच' विलमोर के साथ 8 दिन के लिए International Space Station गई थीं। हालांकि, उनके बोईंग स्टारलाइनर में खराबी के कारण उनका एक्सपिडिशन ज्यादा लंबा खिंच गया।
पृथ्वी पर लौटने को निकल चुका है सुनीता विलियम्स का स्पेसक्राफ्ट। (तस्वीर: @Commercial_Crew)
विलियम्स और उनके साथी बैरी 'बुच' विलमोर पिछले साल जून में 8 दिन के एक्सपिडिशन पर स्पेस स्टेशन गए थे। हालांकि, जिस बोईिंग स्टारलाइनर से वे गए थे, उसमें खराबी आने के बाद उनका स्पेस में वक्त कुछ ज्यादा ही लंबा खिंच गया।
विलियम्स और विलमोर के साथ NASA के ही नेक हेग और रूसी स्पेस एजेंसी Roscosmos के कॉस्मोनॉट अलेक्सेंडर गॉर्बुनोव भी SpaceX के Dragon क्राफ्ट से आज दोपहर को धरती पर उतरेंगे।
भारतीय समयानुसार करीब 2:30 बजे क्राफ्ट की लैंडिंग अमेरिका में फ्लोरिडा के तट पर होगी। इसके बाद उन्हें NASA के टेक्सस स्थित जॉनसन स्पेस सेंटर ले जाया जाएगा।
वापसी के पहले जब सुनीता से पूछा गया था कि वह सबसे ज्यादा क्या मिस करने वाली हैं, तो उन्हें तुरंत जवाब दिया था, 'सबकुछ'। उन्होंने बताया था कि यह उनका और बुच का तीसरा ISS मिशन था। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा चैलेंज वापसी को लेकर बनी रही अनिश्चितता रही।
विलियम्स ने पहले CNN को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह स्पेस स्टेशन पर 'फंसी' नहीं हैं। 59 साल की सुनीता ने बताया था कि वे तैयारी के साथ गए थे और उन्होंने अपने एक्सपिडिशन को पूरी तरह एंजॉय किया है।
हेग के साथ विलियम्स और विलमोर ने स्पेस स्टेशन पर 900 से ज्यादा घंटे रिसर्च में लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 150 से ज्यादा साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट्स किए और अलग-अलग टेक्नॉलजी को टेस्ट किया।
पेड़ों को पानी देने, अल्ट्रासाउंड-असिस्टेड वेन स्कैन के जरिए शरीर पर माइक्रोग्रैविटी के असर को समझने जैसे एक्सपेरिमेंट सुनीता और बैरी ने किए हैं। यही नहीं, अपने स्टे के दौरान विलियम्स ने 62 घंटे 6 मिनट स्पेसवॉक पूरी करके किसी महिला द्वारा स्पेसवॉक पर सबसे लंबा समय बिताने का पेगी विटनस का रेकॉर्ड भी तोड़ डाला है।
धरती पर वापसी के पहले सुनीता और बुच ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और SpaceX के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) को शुक्रिया भी कहा। मस्क ने X (पहले ट्विटर) पर दोनों का वीडियो शेयर किया है जिसमें सुनीता जल्द ही वापसी की बात कह रही हैं।
सुनीता और बुच को लेकर जो Boeing Starliner स्पेसक्राफ्ट गया था उसमें हीलियम लीक और थ्रस्टर फेलियर के चलते खराबी आ गई थी। इससे उसे ISS से खाली वापस लौटा दिया गया था। हालांकि, ट्रंप और मस्क ने आरोप लगाया था कि दोनों की वापसी राजनीतिक कारणों से टाल दी गई थी।
स्पेस स्टेशन पर ऐस्ट्रोनॉट्स को माइक्रोग्रैविटी में रहना होता है। इसका उनके शरीर पर गहरा असर होता है जिसके चलते धरती पर लौटने के बाद उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना होता है।
मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर होने से लेकर देखने में मुश्किल हो सकती है। स्पेस में बिना ग्रैविटी के शरीर के फ्लूइड्स ऊपर की ओर जमा होने लगते हैं। वापस लौटने के बाद ये शरीर में नीचे जाने लगते हैं। एक सामान्य सी पेंसिल उठाना भी मुश्किल होता है।
संबंधित समाचार
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।