return to news
  1. ना प्रॉपर्टी खरीदने का झंझट, ना ट्रेड लाइसेंस की जरूरत... भारतीयों के लिए UAE गोल्डन वीजा हुआ आसान

ट्रेंडिंग न्यूज़

ना प्रॉपर्टी खरीदने का झंझट, ना ट्रेड लाइसेंस की जरूरत... भारतीयों के लिए UAE गोल्डन वीजा हुआ आसान

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 07, 2025, 09:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

UAE Golden Visa: अगर आप यूएई का गोल्डन वीजा हासिल करना चाहते हैं, तो अब इसके लिए ट्रेड लाइसेंस या प्रॉपर्टी खरीदने का झंझट अब खत्म हो रहा है। नॉमिनेशन-बेस्ड गोल्डन वीजा से भारतीयों का काम एकदम आसान हो सकता है।

भारत-यूएई

भारतीयों के लिए अब यूएई का गोल्डन वीजा हासिल करना हुआ आसान

United Arab Emirates (UAE) सरकार ने एक नए तरह का गोल्डन वीजा शुरू किया है, जो नॉमिनेशन पर आधारित होगा, हालांकि इसमें कुछ शर्तें भी होंगी, जो मौजूदा में यहां प्रॉपर्टी या बिजनेस में भारी इन्वेस्टमेंट करने की प्रथा से अलग है। अभी तक भारत से दुबई का गोल्डन वीजा हासिल करने के तरीकों में से एक प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना था, जिसकी कीमत कम से कम 2 मिलियन दिरहम (करीब 4.66 करोड़ रुपये) होनी चाहिए, या देश के बिजनेस में बड़ी इन्वेस्टमेंट करना था। पीटीआई की खबर के मुताबिक नए नॉमिनेशन-बेस्ड वीजा पॉलिसी के तहत भारतीय अब 1,00,000 दिरहम (करीब 23.30 लाख रुपये) की फीस देकर आजीवन यूएई गोल्डन वीजा की सुविधा ले सकते हैं। इसमें बताया गया कि तीन महीने में 5,000 से अधिक भारतीय इस नॉमिनेशन-बेस्ड वीजा के लिए अप्लाई करेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
भारतीयों के लिए यूएई वीजा हो गया आसान

इस वीजा की पहले फेज की टेस्टिंग के लिए भारत और बांग्लादेश को चुना गया था, और भारत में नॉमिनेशन-बेस्ड गोल्डन वीजा के प्रारंभिक स्वरूप की टेस्टिंग करने के लिए रायद ग्रुप नाम की कंसल्टेंसी को चुना गया है। रायद ग्रुप के प्रबंध निदेशक रायद कमाल अयूब ने कहा कि भारतीयों के लिए यूएई का गोल्डन वीजा पाने का यह एक सुनहरा मौका है। रायद कमाल ने कहा, ‘जब भी कोई आवेदक इस गोल्डन वीजा के लिए अप्लाई करता है, तो हम सबसे पहले उसके बैकग्राउंड की जांच करेंगे, जिसमें एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के साथ-साथ उसके सोशल मीडिया की भी जांच शामिल होगी।’ बैकग्राउंड जांच से यह भी पता चलेगा कि आवेदक यूएई के मार्केट और व्यावसायिक गतिविधियों को किसी अन्य तरीके से लाभ पहुंचा सकता है या नहीं और वह किस तरह से ऐसे कर सकता है, जैसे कि संस्कृति, वित्त, व्यापार, विज्ञान, स्टार्ट अप, पेशेवर सेवाएं, आदि।

प्रॉपर्टी-बेस्ड वीजा से क्यों है नॉमिनेशन-बेस्ड वीजा बेहतर?

उन्होंने कहा, ‘इसके बाद, रायदग्रुप सरकार को आवेदन भेजेगा, जो नॉमिनेशन-बेस्ड गोल्डन वीजा पर अंतिम फैसला लेगी।’ नॉमिनेशन कैटेगरी के तहत यूएई गोल्डन वीजा पाने की चाह रखने वाले आवेदक को दुबई जाने की जरूरत नहीं होगी और वह अपने देश से प्रि-अप्रूवल हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘आवेदन भारत और बांग्लादेश में वन वास्को सेंटर (वीजा कंसीयज सर्विस कंपनी), हमारे रजिस्टर्ड कार्यालयों, हमारे ऑनलाइन पोर्टल या हमारे समर्पित कॉल सेंटर के जरिए पेश किए जा सकते हैं।’ गोल्डन वीजा मिलने के बाद, व्यक्ति को अपने परिवार के सदस्यों को दुबई लाने की स्वतंत्रता मिलती है। रायद कमाल ने कहा, ‘आप इस वीजा के आधार पर नौकर और ड्राइवर भी रख सकते हैं। आप यहां कोई भी बिजनेस या प्रोफेशनल काम कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी-बेस्ड गोल्डन वीजा प्रॉपर्टी बेचने या इसके विभाजन के मामले में खत्म हो जाता है, लेकिन नॉमिनेशन-बेस्ड वीजा हमेशा के लिए बना रहेगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख