return to news
  1. क्या आपके भी व्हाट्सऐप पर आया ऐसा मैसेज? कई अकाउंट्स आए जांच के दायरे में, क्या है माजरा?

ट्रेंडिंग न्यूज़

क्या आपके भी व्हाट्सऐप पर आया ऐसा मैसेज? कई अकाउंट्स आए जांच के दायरे में, क्या है माजरा?

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 04, 2026, 08:18 IST

सारांश

इंफोबिक डॉट कॉम के मुताबिक अप्रैल 2026 तक दुनिया भर में व्हाट्सऐप के 3.3 अरब से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, जिनमें से लगभग 2.3 अरब लोग हर दिन इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। उम्मीद है कि 2026 के आखिर तक व्हाट्सऐप के यूजर्स की संख्या 3.5 अरब तक पहुंच जाएगी।

व्हाट्सऐप

क्या आपके व्हाट्सपर पर भी आया ऐसा मैसेज?

इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप ने सोमवार शाम अचानक कई यूजर्स के अकाउंट को जांच के दायरे में डाल दिया, जिसकी वजह से वे 24 घंटे तक ऐप की सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाए। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान यूजर्स अपने व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पाए। इस कदम से भारत समेत कई जगहों पर लोग परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सोमवार रात करीब 8 बजे यूजर्स को व्हाट्सऐप पर यह समस्या दिखनी शुरू हुई। ऐप खोलने पर एक मैसेज दिखाई दिया कि उनका अकाउंट जांच में है और उसकी गतिविधियों और फोन से संबंधित जानकारी की समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही 24 घंटे के भीतर इस पर फैसला किए जाने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा ऐप में यूजर्स को जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने के निर्देश और चोरी हुए फोन या खातों से जुड़ी जानकारी के ऑप्शन भी दिखाए गए।

कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी नाराजगी जताई। एक यूजर ने कहा कि उसका अकाउंट बिना किसी कारण के बंद कर दिया गया है और अपील के बाद भी सिर्फ नॉर्मल मैसेज ही दिख रहा है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि उसका काम व्हाट्सऐप पर निर्भर है और बिना चेतावनी अकाउंट बंद होना बड़ी समस्या है।

इस संबंध में टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा, 'हम लगातार उन लोगों पर नजर रखते हैं जो हमारी सर्विसेज का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं और अन्य यूजर्स की सुरक्षा के लिए ऐसे खातों पर कार्रवाई करते हैं। हालांकि, कभी-कभी हमसे गलती भी हो जाती है। ऐसे मामलों में हम उसे जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग फिर से सामान्य रूप से बात कर सकें।'

इंफोबिक डॉट कॉम के मुताबिक अप्रैल 2026 तक दुनिया भर में व्हाट्सऐप के 3.3 अरब से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, जिनमें से लगभग 2.3 अरब लोग हर दिन इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। उम्मीद है कि 2026 के आखिर तक व्हाट्सऐप के यूजर्स की संख्या 3.5 अरब तक पहुंच जाएगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख