return to news
  1. सपने अब आजाद हैं... आजादी का खास जश्न मनाती है Upstox की यह शॉर्टफिल्म, चार कहानियां जीत लेंगी दिल

ट्रेंडिंग न्यूज़

सपने अब आजाद हैं... आजादी का खास जश्न मनाती है Upstox की यह शॉर्टफिल्म, चार कहानियां जीत लेंगी दिल

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 13, 2025, 23:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आजादी से सपने देखने में निवेश कितना अहम रोल अदा कर सकता है, यह आपको अपस्टॉक्स की यह शॉर्टफिल्म समझाएगी। अपस्टॉक्स के कैंपेन सपने अब आजाद हैं की चार कहानियां आपका दिल जीत लेंगी। यह शॉर्ट फिल्म जल्द दी आप देख पाएंगे।

अपस्टॉक्स कैंपेन

सपने अब आजाद हैं... अपस्टॉक्स का स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल छू लेने वाला कैंपेन

हर साल हम 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाते हैं, इस साल Upstox ने एक कैंपेन चलाने जा रहा है, जिसका नाम है, ‘सपने अब आजाद हैं…’ करीब साढ़े सात मिनट के वीडियो में कुछ ऐसी कहानियां हैं, जो आपके दिल को छू लेंगी। इसकी शुरुआत की लाइन ही कुछ ऐसी है, जो आपको अंत तक बांधे रखेगी। 1947: देश अब आजाद है, 2025: ?, इसके बाद कुल चार अलग-अलग कहानियां हैं, जो आपके मन में शुरुआत में ही कुछ ऐसे सवाल छोड़ जाएंगी, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी। किस तरह से एक आम इंसान अपने सपनों को छोड़कर घर की जिम्मेदारियों में लग जाता है, वह तो आजाद देश में सांस ले रहा है, लेकिन उसके सपने आज भी आजाद नहीं हो पाए हैं और इस पर ही आधारित है यह Upstox का कैंपेन।

पहली कहानी में पोती अपने दादा-दादी की यूरोप ट्रिप का सालों पुराना सपना देखकर सोच में पड़ जाती है, वहीं दूसरी कहानी में घर की दुकान में उलझा एक युवा अपने प्यानो बजाने के सपने को छोड़ता नजर आता है। तीसरी कहानी में मां अपने बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतों को देखकर सोच में पड़ जाती है और आखिरी कहानी में एक शख्स क्लाउड किचन खोलने के अपने सपने को इसलिए छोड़ने पर मजबूर होता है, क्योंकि उसके पास फंड की कमी होती है। इन चार कहानियों का यह सिर्फ पहला पहलू है, क्योंकि इसका अंत जिस खूबसूरती से किया गया है, वह देखकर एक बार को आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी।

इस शॉर्टफिल्म के जरिए Upstox उन लोगों को प्रेरित करता है, जिन्होंने अभी तक अपनी निवेश यात्रा शुरू नहीं की है, यह दिखाते हुए कि कैसे छोटे, लगातार निवेश जीवन के उन सपनों को पूरा करने का रास्ता बनाते हैं, जो सपने आपको बंधा हुआ रखते हैं। कैसे आपके छोटे और निरंतर निवेश आपको सपनों को आजादी देते हैं, यह इस शॉर्टफिल्म में बखूबी दिखाया गया है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख