return to news
  1. Paytm फाउंडर से धोखाधड़ी की कोशिश, क्या विजय मैसेजिंग विजय का मजेदार किस्सा देखा आपने?

ट्रेंडिंग न्यूज़

Paytm फाउंडर से धोखाधड़ी की कोशिश, क्या विजय मैसेजिंग विजय का मजेदार किस्सा देखा आपने?

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 22, 2025, 07:40 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Paytm के फाउंडर विजय शंकर शर्मा ने बताया है कि किस तरह से एक स्कैमर ने उन्हें फंसाने की कोशिश की और उन्होंने उसे किस तरह के जवाब दिए। विजय शंकर को विजय शंकर के नाम से व्हाट्सऐप पर मैसेज आने शुरू हुए, तो जानिए उन्होंने क्या कुछ किया।

पेटीएम फाउंडर के साथ धोखाधड़ी की कोशिश

पेटीएम फाउंडर के साथ धोखाधड़ी की कोशिश

ऑनलाइन धोखाधड़ के मामले काफी आम हो चुके हैं। आए दिन कोई ना कोई शख्स इसमें फंस जाता है। स्कैमर के निशाने पर इस बार एक ऐसा शख्स आ गया, जिसने उन्हें मजेदार ढंग से सबक सिखा दिया। ऑनलाइन पेमेंट प्लैटफॉर्म Paytm के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने ऐसे ही एक स्कैमर के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जो काफी ज्यादा वायरल भी हो रहे हैं। यहां मजेदार बात यह है कि विजय शंकर शर्मा से ठगी करने वाला शख्स उनके नाम से ही उन्हें जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा था। ठग विजय शंकर से कंपनी के फंड से जुड़ी जानकारियां मांग रहा था और विजय शंकर ने इस पूरी बातचीत को लोगों के साथ शेयर किया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखी एक पोस्ट में व्हाट्सएप मैसेजेस की पूरी सीरीज शृंखला का खुलासा किया, जिसमें स्कैमर ने खुद को विजय शेखर शर्मा के रूप में पेश किया और उनसे अपना ‘नया’ फोन नंबर सेव करने के लिए कहा। असली और नकली शर्मा की इस दिलचस्प बातचीत ने जहां सोशल मीडिया पर कई लोगों को हंसने के लिए मजबूर किया वहीं इसने डिजिटल दुनिया के डार्क सच भी सबके सामने ला दिया है। विजय शंकर की स्कैमर के साथ बातचीत देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्कैमर किस तरह से आपको भी निशाना बना सकता है। इस मामले ने अनजान व्यक्तियों को उन्नत तकनीकों, नकली प्रोफाइल, संदिग्ध लिंक और दूसरे का रूप लेकर स्कैमर्स द्वारा निशाना बनाए जाने की तरफ ध्यान खींचा गया है।

पेटीएम फाउंडर की पोस्ट के मुताबिक, स्कैमर ने शर्मा से कंपनी के पास मौजूद फंड का पता लगाकर जानकारी देने के लिए भी कहा। स्कैमर ने शर्मा से पेटीएम के फाइनेंस हेड का नंबर और कम्युनिकेशन डिटेल्स भी शेयर करने को कहा। इतना ही नहीं, उसने शर्मा से जीएसटी डॉक्यूमेंट्स के रूप में एक संदिग्ध फाइल भी फाइनेंस हेड को भेजने के लिए कहा।

इस पूरे घटनाक्रम में पेटीएम के सीईओ ने भी अपनी असली पहचान न उजागर करते हुए उससे सैलरी बढ़ाने पर विचार करने का अनुरोध किया। दूरसंचार विभाग ने इस तरह की साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय अपराध से निपटने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक (एफआरआई)’ जारी किया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख