return to news
  1. ऑनलाइन गेम खेलने वाले हो जाएं सावधान! भारत में बीते साल डेटा लीक के 84000 से अधिक मामले आए सामने

ट्रेंडिंग न्यूज़

ऑनलाइन गेम खेलने वाले हो जाएं सावधान! भारत में बीते साल डेटा लीक के 84000 से अधिक मामले आए सामने

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 05, 2025, 17:34 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

एक रिपोर्ट के मुताबिक एशिया-प्रशांत क्षेत्र ऑनलाइन गेमिंग का वैश्विक केंद्र बनकर उभरा है, जहां दुनिया के आधे से अधिक गेमर मौजूद हैं। इसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और दक्षिण-पूर्व एशिया की उभरती अर्थव्यवस्थाएं बड़ी भूमिका निभा रही हैं।

2024 के दौरान भारत में 84262 ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट यूजर्स की जानकारी लीक हुई है।

2024 के दौरान भारत में 84262 ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट यूजर्स की जानकारी लीक हुई है।

Online Gaming: आज के समय में युवाओं के बीच ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, इसके चलते डेटा लीक होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। वर्ष 2024 के दौरान भारत में 84262 ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट यूजर्स की जानकारी लीक हुई है। ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल प्राइवेसी कंपनी Kaspersky ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Kaspersky ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र ऑनलाइन गेमिंग का वैश्विक केंद्र बनकर उभरा है, जहां दुनिया के आधे से अधिक गेमर मौजूद हैं। इसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और दक्षिण-पूर्व एशिया की उभरती अर्थव्यवस्थाएं बड़ी भूमिका निभा रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, थाइलैंड में सबसे अधिक 1,62,892 मामलों के साथ गेमिंग अकाउंट लीक हुए जबकि भारत इस लिस्ट में चौथे स्थान पर रहा। डेटा लीक के शिकार होने वाले अन्य देशों में फिलिपीन (99,273), वियतनाम (87,969), इंडोनेशिया (69,909), मलेशिया (37,718), दक्षिण कोरिया (37,097), चीन (18,786), श्रीलंका (10,877) और सिंगापुर (4,262) भी शामिल थे।

कंपनी ने बताया कि बीते वर्ष वैश्विक स्तर पर कुल 1.1 करोड़ गेमिंग अकाउंट्स का ब्योरा लीक हुआ था। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तेजी से डिजिटल स्वीकार्यता, मोबाइल पहुंच और युवाओं में बढ़ती मांग के चलते शौकिया और प्रतिस्पर्धी गेमिंग दोनों क्षेत्रों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Kaspersky के मैनेजिंग डायरेक्टर (एशिया-प्रशांत क्षेत्र) एड्रियन हिया ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि वर्ष 2004 में जहां हर घंटे एक नया वायरस खतरा सामने आता था वहीं अब यह संख्या बढ़कर प्रतिदिन 4,67,000 हो गई है। Kaspersky ने वर्ष 2024 में 82.2 करोड़ डॉलर का वैश्विक रेवेन्यू दर्ज किया, जो एक साल पहले की तुलना में 11 फीसदी अधिक है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख