return to news
  1. बिहार में अब 125 यूनिट बिजली मिलेगी बिल्कुल मुफ्त, चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने दिया तोहफा

ट्रेंडिंग न्यूज़

बिहार में अब 125 यूनिट बिजली मिलेगी बिल्कुल मुफ्त, चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने दिया तोहफा

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 17, 2025, 08:45 IST

सारांश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि राज्य में 125 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे बिहार राज्य में 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा। साथ ही सौर ऊर्जा को लेकर भी नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला सुनाया है।

बिहार में बिजली मुफ्त

बिहार में 125 यूनिट बिजली हुई फ्री

बिहार में अब 125 यूनिट बिजनी का पैसा नहीं देना होगा, यानी कि राज्य में 125 यूनिट बिजली फ्री हो जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की है। नीतीश कुमार ने कहा कि यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा, यानी कि जुलाई के महीने का जो बिजली का बिल आएगा, उसमें बिहारवासियों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। आपको बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले नीतीश सरकार बिहारवासियों के लिए कई सौगात लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री का दावा है कि 125 यूनिट बिजली फ्री करने से राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
नीतीश सरकार ने 125 यूनिट बिजली की फ्री

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर लिखा, ‘हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर या नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।

सौर ऊर्जा को लेकर भी बिहार सरकार का बड़ा कदम

नीतीश कुमार ने 125 यूनिट बिजली फ्री करने के साथ-साथ सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले तीन सालों में 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का है। उन्होंने आगे लिखा, ‘कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन सालों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख