return to news
  1. Sunita Williams Returns: साहस, धैर्य और विजय का पर्याय बनकर धरती लौंटी सुनीता विलियम्स, चेहरे की खुशी जीत लेगी दिल

ट्रेंडिंग न्यूज़

Sunita Williams Returns: साहस, धैर्य और विजय का पर्याय बनकर धरती लौंटी सुनीता विलियम्स, चेहरे की खुशी जीत लेगी दिल

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 19, 2025, 17:53 IST

सारांश

Sunita Williams Returns: सुनीता विलियम्स सकुशल धरती पर लौट आई हैं। फ्लोरिडा के तट पर SpaceX का Dragon Capsule पानी के ऊपर लैंड हुआ। तमाम सिक्यॉरिटी चेक के बाद विलियम्स और उनके साथियों के साथ बाहर निकाला गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए खुशी जताई। तीसरी बार स्पेस स्टेशन पर गईं सुनीता विलियम्स करीब 8 महीने बाद घर लौटी हैं।

फ्लोरिडा के तट के करीब पानी पर लैंड हुआ Dragon Capsule जिसमें 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स।

फ्लोरिडा के तट के करीब पानी पर लैंड हुआ Dragon Capsule जिसमें 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स।

Sunita Williams Returns: सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर लौट आई हैं। करीब 9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद घर वापस आईं सुनीता को जब Dragon कैप्सूल से बाहर निकाला गया तो उनका जज्बा देखते ही बन रहा था। आंखों में चमक, चेहरे पर मुस्कान के साथ 59 वर्षीय ऐस्ट्रोनॉट ने एक नई मिसाल कायम की है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अपने साथी NASA ऐस्ट्रोनॉट बुच विलमोर के अलावा निक हेग और रूसी कॉस्मोनॉट अलेक्सेंडर गुर्बोनोव के साथ सुनीता भारतीय समय के अनुसार बुधवार, 19 मार्च को सुबह ठीक 3:27 बजे फ्लोरिडा के टलाहैसी में समुद्र पर लैंड हुईं।

धरती के वायुमंडल में एंट्री के बाद Dragon कैप्सूल की रफ्तार को कम करने के लिए पैराशूट खुले और फिर पानी पर लैंडिंग के लिए चार बड़े पैराशूट डिप्लॉय हुए। इनकी मदद से कैप्सूल का आराम से समुद्र के सतह पर स्प्लैशडाउन हुआ।

इसके फौरन बाद रिकवरी टीम्स कैप्सूल के पास पहुंचीं। पहले इसके ईंधन से निकलने वाले धुएं को चेक किया गया। सेफ्टी स्टेटस क्लियर होने के बाद SpaceX के रिकवरी शिप Megan पर कैप्सूल को लाया गया।

स्पेस फतह कर लौटीं

हैच खुलने के बाद जब सुनीता को कैप्सूल से बाहर लाया गया तो उनके चेहरे पर सिर्फ मुस्कान थी। उन्होंने हाथ हिलाते हुए कैमरे का अभिवादन किया। सुनीता को भले ही स्ट्रेचर पर लेकर जाया गया लेकिन कहीं से भी उनका आत्मविश्वास कम नहीं दिख रहा था।

विलियम्स ने कुछ दिन पहले प्रेस से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा था कि वह धरती पर लौटने के बाद अंतरिक्ष और स्पेस स्टेशन के बारे में सब कुछ मिस करेंगी। सुनीता और उनके साथियों को ह्यूस्टन में NASA के जॉनसन स्पेस सेंटर ले जाया गया।

अंतरिक्ष पर 286 दिन बिताते हुए अपने मिशन के दौरान विलियम्स और विलमोर ने 121,347,491 मील का सफर तय किया और धरती के 4,576 चक्कर लगाए।

कैप्सूल की सफल लैंडिंग के बाद NASA के ऐक्टिंग ऐडमिनिस्ट्रेटर जैनेट पेट्रो ने कहा कि सुनी, बुच, निक और अलेक्सेंडर के कई महीनों तक अहम ISS पर साइंस, टेक्नॉलजी डेमॉन्स्ट्रेशन और मेंटेनेंस करने के महीनों बाद वापसी पर बेहद खुश हैं।

अभी सामने सेहत की चुनौती

धरती पर लौटने के बाद सुनीता और बैरी को कई चुनौतियों का सामना करना होगा। पिछले साल जून में 8 दिन के मिशन पर स्पेस स्टेशन गए थे। हालांकि, जिस Boeing Starliner में दोनों गए थे, उसमें खराबी के कारण उनकी वापसी टल गई।

आखिरकार SpaceX के Dragon स्पेसक्राफ्ट से वे वापस धरती पर लौटे हैं। लंबे वक्त तक स्पेस में रहने के बाद अब उन्हें धरती पर ग्रैविटी के असर को एक बार फिर समझना होगा। खासकर हड्डियों और मांसपेशियों पर हुए असर के कारण उनकी शारीरिक सेहत पर असर पड़ेगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख