return to news
  1. Firefly Aerospace: चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाली पहली प्राइवेट कंपनी के Blue Ghost लैंडर ने भेजी तस्वीर

ट्रेंडिंग न्यूज़

Firefly Aerospace: चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाली पहली प्राइवेट कंपनी के Blue Ghost लैंडर ने भेजी तस्वीर

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 03, 2025, 11:38 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Firefly Aerospace Moon Landing: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के साथ मिलकर पहली बार एक प्राइवेट कंपनी ने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। कंपनी के Blue Ghost ने चांद की सतह की पहली तस्वीर भी भेज दी है। 14 दिन के इस मिशन के दौरान NASA के 10 पेलोड मिट्टी से लेकर सूरज की किरणों तक की स्टडी करेंगे।

इसके पहले Intuitive Machines के लैंडर ने चांद पर हार्ड लैंडिंग की थी।

इसके पहले Intuitive Machines के लैंडर ने चांद पर हार्ड लैंडिंग की थी।

कमर्शल लॉन्च वीइकल बनाने वाली प्राइवे एयरोस्पेस कंपनी Firefly Aerospace ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। ऑर्बिट में छोटे और मीडियम मिशन भेजने वाली कंपनी ने अब चांद पर कदम रखा है। Firefly Aerospace चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाली पहली कंपनी बन गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी का Blue Ghost लैंडर रविवार, 2 मार्च को चांद की सतह पर बड़े आराम से लैंड हुआ। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के कमर्शल लूनर पेलोड सर्विसेज प्रोग्राम के तहत लॉन्च किए गए इस मिशन के तहत लैंडर चांद पर Mons Latreille नाम के इलाके के पास उतरा।

इस पर NASA के 10 इंस्ट्रुमेंट लगे हुए हैं जो 14 दिन के मिशन के दौरान अलग-अलग एक्सपेरिमेंट्स पर काम करेंगे। इनमें चांद की सतह की ड्रिलिंग, सैंपल कलेक्शन से लेकर एक्स-रे ऐनलिसिस और रेडिएशन के बीच कंप्यूटिंग सिस्टम की टेस्टिंग जैसे एक्सपेरिमेंट शामिल हैं।

Blue Ghost ग्रहण और चांद पर सूर्यास्त जैसे मौके अपने कैमरे में कैद करेगा। सूरज से निकलने वाली किरणों के असर को भी स्टडी किया जाएगा। NASA का कहना है कि ऐसे मिशन्स के दम पर भविष्य के लक्ष्यों की तैयारी की जा सकेगी।

चांद पर लैंडिंग के बाद इसने अपनी पहली तस्वीर भी भेजी जिसमें पृध्वी की प्राकृतिक सैटलाइट की सतह नजर आ रही है। कंपनी का प्लान है कि इस मिशन की सफलता के बाद वह सोलर सिस्टम की दूसरे डेस्टिनेशन्स को हासिल करने के लक्ष्य पर काम करेगी।

यूं तो Firefly Aerospace चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाली पहली प्राइवेट कंपनी बन गई है लेकिन चांद पर मौजूद वह पहली कंपनी नहीं है। इसके पहले Intuitive Machines ने भी अपना लैंडर Odysseus वहां उतारा था।

हालांकि, उसकी एक ढलान वाले क्रेडर पर लैंडिंग हार्ड हुई थी जिसके चलते उतरने के ठीक बाद वह ठोकर खाकर टूट गया था। कंपनी ने इसके बाद भी हर नहीं मानी है और कुछ ही दिन में वह अपने Athena लैंडर को चांद पर उतारने जा रही है।

यह लैंडर चांद के Mons Mouton नाम के पहाड़ पर कदम रखने की कोशिश करेगा। कंपनी का कहना है कि उसने Odysseus से सीख लेते हुए Athena की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयारी कर ली है।

जापानी कंपनी ispace भी चांद पर उतरने की कतार में है। इसका Hakuto R Mission 2 भी लॉन्च हो चुका है और मई तक इसके चांद पर पहुंचने की उम्मीद है। इस मिशन में लैंडर Resilience और रोवर Tenacious शामिल हैं। यह चांद के Mare Frigoris इलाके में उतरने की कोशिश करेगा।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख