return to news
  1. Diwali 2025: 20 और 21 अक्टूबर, दोनों दिन अमावस्या, फिर कब मनाई जाएगी दिवाली? दूर करें कनफ्यूजन

ट्रेंडिंग न्यूज़

Diwali 2025: 20 और 21 अक्टूबर, दोनों दिन अमावस्या, फिर कब मनाई जाएगी दिवाली? दूर करें कनफ्यूजन

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 10, 2025, 11:54 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

diwali 2025, diwali 2025 date confusion, Amavasya, diwali 2025 dates, दिवाली,

Diwali 2025

Diwali 2025: लक्ष्मी पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त (पूर्ण प्रदोष काल) 20 अक्टूबर को पड़ रहा है।

Diwali 2025: रोशनी का त्यौहार दीपावली अब बस कुछ ही दिनों के बाद आने वाला है। यह त्यौहार दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। हालांकि, इस बार इस त्यौहार की तारीख को लेकर आम लोगों में कनफ्यूजन है। दरअसल, 2025 में अमावस्या तिथि हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार दो दिनों तक रहेगी- 20 और 21 अक्टूबर को। दो दिन अमावस्या पड़ने के चलते ज्योतिषियों, पंडितों से लेकर आम जनता के बीच इस बात पर बहस छिड़ गई है कि दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाए या 21 अक्टूबर को।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कब है दिवाली का त्यौहार?

द्रिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष अमावस्या 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे तक रहेगी। इसके चलते यह भ्रम पैदा हो गया है कि दिवाली 20 को मनाई जाए या 21 को। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मी पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त (पूर्ण प्रदोष काल) 20 अक्टूबर को पड़ रहा है।

यह समय भगवान राम की अयोध्या वापसी का प्रतीक भी है, और परंपरागत रूप से इसे सबसे शुभ माना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी की प्रतिष्ठित काशी विद्वत परिषद ने स्पष्ट किया कि दीवाली 2025 सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

अलग-अलग शहरों में कब मनाई जाए दिवाली?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ज्योतिषी सिद्धार्थ एस. कुमार (NumroVani) का कहना है कि इस साल दीवाली की तारीख को लेकर भ्रम अमावस्या तिथि की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि अमावस्या इस साल 20 अक्टूबर शाम 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर शाम 5:54 बजे तक है। ऐसे में अलग-अलग शहरों में दीवाली अलग-अलग दिन मनाई जा सकती है।

सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि जिन शहरों में सूर्यास्त 5:30 बजे से पहले होता है, वहां दीवाली 21 अक्टूबर को मनाई जाए। वहीं, जिन शहरों में सूर्यास्त 5:30 बजे के बाद होता है, वहां दीवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

5 दिनों के त्यौहारों की पूरी तारीख

दिवाली भगवान राम की अयोध्या वापसी और रावण पर विजय का प्रतीक है। लोग दीये जलाकर अंधकार पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाते हैं। आज के समय में दीवाली दीयों की रौशनी, आतिशबाजी और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ मनाई जाती है। यहां हमने सभी 5 त्यौहारों के तारीखों की जानकारी दी है।

  • धनतेरस का पर्व शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
  • दिवाली या काली चौदस रविवार, 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
  • दिवाली सोमवार, 20 अक्टूबर को है।
  • गोवर्धन पूजा का त्यौहार बुधवार 22 अक्टूबर को है।
  • भाई दूज गुरुवार, 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख