return to news
  1. Digital Labour Chowk: ऐप से कैसे श्रमिकों का काम होगा आसान? सरकार की इस ऐप के बारे में जानें सब

ट्रेंडिंग न्यूज़

Digital Labour Chowk: ऐप से कैसे श्रमिकों का काम होगा आसान? सरकार की इस ऐप के बारे में जानें सब

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 12, 2025, 15:32 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

केंद्र सरकार ने डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप लॉन्च की है, जिसके जरिए ऐसे श्रमिक अपनी पसंद का काम ढूंढ सकेंगे। इस ऐप का उद्देश्य यह है कि श्रमिक अपने एक्सपीरियंस और जरूरत के हिसाब से अपने स्थानीय इलाकों में काम ढूंढ पाएंगे।

भारतीय श्रमिक

भारतीय श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार की पहल

निर्माण और अन्य ऐसे कामों से जुड़े श्रमिकों के लिए सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। केंद्र सरकार ने डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप लॉन्च की है, जिसके जरिए ऐसे श्रमिक अपनी पसंद का काम ढूंढ सकेंगे। इस ऐप का उद्देश्य यह है कि श्रमिक अपने एक्सपीरियंस और जरूरत के हिसाब से अपने स्थानीय इलाकों में काम ढूंढ पाएंगे। मंगलवार को भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ऐप और सेस कलेक्शन पोर्टल को लॉन्च किया। इस ऐप पर श्रमिक और नियोक्ता दोनों रजिस्टर कर सकते हैं और रजिस्ट्रेशन के बाद वह काम ढूंढ सकते हैं। डिजिटल लेबर चौक फोन में डाउनलोड करने के बाद आपके पास दो विकल्प आएंगे, एक विकल्प ‘मैं एक श्रमिक हूं (I am a Worker)’ और दूसरा ‘विकल्प मैं नियोक्ता हूं (I am an Employer)’ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस ऐप में रजिस्टर करने के लिए आपको, नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी जैसी जानकारियां देनी होंगी और इस तरह से आप इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप श्रमिक हैं, तो आप अपनी स्किल्स भी इसमें बता सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद आपकी प्रोफाइल बनकर तैयार हो जाएगी। वहीं नियोक्ता को बताना होगा कि उन्हें किस तरह का काम करवाना है, अपने प्रोजेक्ट की जानकारी देनी होगी साथ ही बताना होगा कि किस तरह का श्रमिक आपको चाहिए। दोनों तरफ की जानकारियां ऐप में दर्ज हो जाएंगी और इस तरह से श्रमिकों के लिए अपने स्थानीय इलाकों में काम ढूंढना पहले से आसान हो जाएगा।

क्यों यह ऐप है खास

इस ऐप को आप अर्बन कंपनी जैसी ऐप भी मान सकते हैं, जहां आपको अलग-अलग सर्विसेज के लिए अलग-अलग स्किल्ड लोग मिल जाते हैं और आपके घर आकर आपका काम कर देते हैं। इसके अलावा लेबर चौक पर जो भीड़ लगती है, उससे भी निजात मिल सकता है।

आगे की क्या है प्लानिंग

सरकार ने देशभर में 3 लाख से ज्यादा लेबर चौक को सुविधा श्रमिक केंद्र के तौर पर विकसित करने का प्लान बनाया है। जिससे श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी। सरकार का मानना है कि मौजूदा समय में लेबर चौक पर सड़कों के किनारे जो श्रमिक काम के इंतजार में बैठे रहते हैं, उससे सड़क दुर्घटना के मामले भी बढ़ते हैं। इसके अलावा सड़क के किनारे जो लेबर चौक बनी होती है, उसमें श्रमिकों की सुविधा के लिए कुछ नहीं होता है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख