return to news
  1. दिल्ली एयरपोर्ट पर आज सुबह 100 से ज्यादा फ्लाइटों में हुई देरी, किन वजहों से हुई ये दिक्कत?

ट्रेंडिंग न्यूज़

दिल्ली एयरपोर्ट पर आज सुबह 100 से ज्यादा फ्लाइटों में हुई देरी, किन वजहों से हुई ये दिक्कत?

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 07, 2025, 11:18 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

पीटीआई की खबर के मुताबिक सूत्रों ने जानकारी दी कि शुक्रवार की सुबह एटीसी सिस्टम में टेक्निकल खराबी के चलते 100 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई और अधिकारी इन मुश्किलों को दूर करने में जुटे हुए हैं। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे, राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) से प्रतिदिन 1,500 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं।

Representative Image

दिल्ली एयरपोर्ट पर आज सुबह 100 से ज्यादा फ्लाइटों में हुई देरी

शुक्रवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर माहौल काफी टेंशन वाला दिखा। दरअसल हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली (Air Traffic Control System, ATC) में टेक्निकल खराबी के कारण 100 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई। पीटीआई की खबर के मुताबिक सूत्रों ने जानकारी दी कि शुक्रवार की सुबह एटीसी सिस्टम में टेक्निकल खराबी के चलते 100 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई और अधिकारी इन मुश्किलों को दूर करने में जुटे हुए हैं। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे, राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) से प्रतिदिन 1,500 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम से तकनीकी खराबी के कारण हवाई यातायात कंट्रोलर्स ऑटोमेटिकली रूप से फ्लाइट प्लान्स हासिल नहीं कर पा रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक सूत्र ने बताया कि स्वचालित संदेश स्विचिंग प्रणाली (Automatic Message Switching System, AMSS) में कुछ दिक्कतें हैं, जो ऑटो ट्रैक सिस्टम (AMS) के लिए जानकारी देती है, जो फ्लाइट प्लान्स देती है। सूत्रों ने बताया कि सिस्टम की समस्याएं जारी रहने के कारण, हवाई यातायात नियंत्रक उपलब्ध डेटा के साथ मैन्युअल रूप से फ्लाइट प्लान्स तैयार कर रहे हैं, जो एक समय लेने वाली प्रोसेस है और परिणामस्वरूप, कई उड़ानें विलंबित हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन समस्याओं के कारण हवाई अड्डे पर हवाई यातायात में भीड़भाड़ भी हो रही है और अधिकारी इन समस्याओं को ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह हवाई अड्डे पर 100 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी से पता चला है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों के डिपार्चर में लगभग 50 मिनट की देरी है। जिसके चलते एयरपोर्ट पर लोगों में टेंशन देखी गई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख