return to news
  1. बिहार को मिलेंगी चार नई अमृत भारत ट्रेनें, किस रूट पर कब चलेंगी, यहां जानें सब

ट्रेंडिंग न्यूज़

बिहार को मिलेंगी चार नई अमृत भारत ट्रेनें, किस रूट पर कब चलेंगी, यहां जानें सब

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 08, 2025, 08:59 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

बिहार से पांच नई ट्रेनें चलेंगी, जिनमें से चार तो अमृत भारत ट्रेनें होंगी। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को यह ऐलान किया। रेल मंत्री ने सोमवार को समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कर्पूरीग्राम स्टेशन पर कई प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।

इंडियन ट्रेन

बिहार को मिलेंगी चार नई अमृत भारत ट्रेनें

इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से बिहार को खास तोहफा मिला है। बिहार से पांच नई ट्रेनें चलेंगी, जिनमें से चार तो अमृत भारत ट्रेनें होंगी। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को यह ऐलान किया। रेल मंत्री ने सोमवार को समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कर्पूरीग्राम स्टेशन पर कई प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। अश्विनी वैष्णव ने बिहार से पांच नई ट्रेनों का भी ऐलान किया, जो जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

1- पटना से दिल्ली रोज एक अमृत भारत ट्रेन जाएगी। 2- दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर), साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन जाएगी। 3- माल्दा से लखनऊ (गोमती नगर), साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन जाएगी। 4- सहरसा से अमृतसर के लिए नई अमृत भारत ट्रेन शुरू होगी। 5- जोगबनी से तमिलनाडु के ईरोड के लिए रोज एक एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी।

इसके अलावा कुछ प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें जल्द ही मंजूरी मिलेगी। जिसमें भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाइन (1,156 करोड़ रुपये, 53 किलोमीटर), बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया डबलिंग (2,017 करोड़ रुपये, 104 किलोमीटर), रामपुरहट-भागलपुर डबलिंग (3,000 करोड़ रुपये, 177 किमी) शामिल हैं।

बिहार के लिए दो सॉफ्टवेयर टेक्नॉलजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPIs) भी तैयार हैं। जल्द ही इनका उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें STPI पटना जिसकी लागत 54 करोड़ रुपये है, STPI दरभंगा जिसकी लागत 10 करोड़ से कम है, शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कर्पूरीग्राम स्टेशन पर 3.30 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी। वैष्णव ने कर्पूरीग्राम और खुदीराम बोस पूसा स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 59 ‘सी’ पर बनने वाले भूमिगत रेलवे सबवे के लिए भूमि पूजन भी किया। 14 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से स्थानीय यातायात की भीड़भाड़ काफी कम होगी और ट्रेनों की निर्बाध आवाजाही में सुधार होगा, जिससे समग्र सुरक्षा बढ़ेगी। भारतीय रेलवे की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में 35,000 किलोमीटर नई रेलवे लाइनें बिछाई गई हैं - जो पिछली सरकारों की उपलब्धियों से कई गुना अधिक है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख