return to news
  1. Eid Ul Fitr के चलते आज कहां-कहां बैंकों में है छुट्टी, काम पर निकलने से पहले यहां चेक करें लिस्ट

ट्रेंडिंग न्यूज़

Eid Ul Fitr के चलते आज कहां-कहां बैंकों में है छुट्टी, काम पर निकलने से पहले यहां चेक करें लिस्ट

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 20, 2026, 09:40 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Bank Holidays: ईद-उल-फितर के चलते 21 मार्च को ज्यादातर बैंक बंद होंगे, लेकिन कुछ जगहों पर ईद-उल-फितर की छुट्टी आज ही है यानी कि 20 मार्च को। चलिए एक नजर डालते हैं कि आज किन-किन जगहों पर बैंक बंद रहेंगे और कल कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे।

बैंक में छुट्टी

आज ईद-उल-फितर के चलते कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

Bank Holidays: ईद-उल-फितर के चलते बैंकों में छुट्टी आज है या फिर कल? इसको लेकर काफी कन्फ्यूजन है, चलिए आपका यह कन्फ्यूजन दूर करते हैं। 21 मार्च को महीने का तीसरा शनिवार है, जो बैंकों में वर्किंग होता है। बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है, जबकि पहला और तीसरा शनिवार वर्किंग होता है। लेकिन इस महीने तीसरे शनिवार को देश के ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे। दरअसल ईद-उल-फितर के चलते 21 मार्च को ज्यादातर बैंक बंद होंगे, लेकिन कुछ जगहों पर ईद-उल-फितर की छुट्टी आज ही है यानी कि 20 मार्च को। चलिए एक नजर डालते हैं कि आज किन-किन जगहों पर बैंक बंद रहेंगे और कल कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलीडे लिस्ट पर नजर डालें तो 20 मार्च यानी कि आज कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में ईद-उल-फितर के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं 21 मार्च को अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग और श्रीनगर रीजन के बैंक बंद रहेंगे। वहीं शिमला रीजन के बैंकों में ईद-उल-फितर की छुट्टी ना ही 20 मार्च को है और ना ही 21 मार्च को।

मार्च में और कब-कब पड़ेगी बैंकों की छुट्टी?

अगर आरबीआई की लिस्ट पर नजर डालें तो इस महीने 20, 21 मार्च के बाद तीन दिन और ऐसे हैं, जिन दिनों बैंकों की छुट्टी होगी। देश के कुछ राज्यों में बैंक 26 मार्च को राम नवमी के चलते बंद रहेंगे, वहीं 27 मार्च को भी कुछ जगहों पर राम नवमी की छुट्टी होगी। 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते देश के कई हिस्सों में बैंकों की छुट्टी होगी।

शेयर मार्केट की छुट्टी कब-कब है?

मार्च के बचे हुए दिनों में शेयर मार्केट 26 और 31 को बंद रहेगा। 26 मार्च को राम नवमी के चलते, जबकि 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते शेयर मार्केट बंद रहेंगे। शेयर मार्केट हर शनिवार और रविवार को बंद होते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख