return to news
  1. मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ट्रेंडिंग न्यूज़

मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 30, 2026, 09:45 IST

सारांश

मई के महीने की शुरुआत ही छुट्टी से हो रही है। 1 मई यानी कि शुक्रवार को देश के तमाम रीजन के बैंकों में छुट्टी होगी। महाराष्ट्र दिन/बुद्ध पूर्णिमा/लेबर डे/बर्थ एनिवर्सिरी ऑफ पंडित रघुनाथ मुर्मू के चलते 1 मई को कई बैंक बंद रहेंगे।

बैंक हॉलीडे

मई के महीने में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

भारत में बैंकों में पहले और तीसरे शनिवार वर्किंग होते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को काम होता है। वहीं इसके अलावा सभी रविवार सारे बैंकों में छुट्टी रहती है। इसके अलावा किस महीने में बैंकों में कितनी छुट्टी होगी, इसको लेकर RBI का छुट्टियों का कैलेंडर होता है, जहां यह जानकारी होती है कि किस दिन किस वजह से किन-किन रीजन के बैंकों में काम नहीं होगा। कल यानी कि शुक्रवार से मई महीना शुरू होने जा रहा है, चलिए एक नजर डालते हैं कि मई में किस-किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मई के महीने की शुरुआत ही छुट्टी से हो रही है। 1 मई यानी कि शुक्रवार को देश के तमाम रीजन के बैंकों में छुट्टी होगी। महाराष्ट्र दिन/बुद्ध पूर्णिमा/लेबर डे/बर्थ एनिवर्सिरी ऑफ पंडित रघुनाथ मुर्मू के चलते 1 मई को अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा रीजन के बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद मई में 9, 16, 26, 27 और 28 मई को भी कुछ-कुछ जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। 9 मई को रविंद्रनाथ टैगोर के जन्मदिन के चलते कोलकाता रीजन के बैंक बंद रहेंगे, वहीं 16 मई को स्टेट डे के चलते गंगटोक रीजन के बैंक बंद रहेंगे। 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के मौके पर अगरतला रीजन के बैंक बंद रहेंगे।

27 मई को बकरीद के चलते देश के कई बैंकों में छुट्टी होगी। 27 मई को अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा रीजन के बैंकों में छुट्टी होगी। वहीं कुछ बैंकों में बकरीद की छुट्टी 27 की जगह 28 मई को होगी। 28 मई को बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और श्रीनगर में छुट्टी होगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख