return to news
  1. Bank Holidays: आज शनिवार को बैंक खुला है या बंद? यहां चेक करें दिसंबर की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ट्रेंडिंग न्यूज़

Bank Holidays: आज शनिवार को बैंक खुला है या बंद? यहां चेक करें दिसंबर की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 06, 2025, 10:54 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

दिसंबर 2025 में पूरे महीने कई छुट्टियां हैं। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक दिसंबर में कई दिन बैंक पब्लिक और रीजनल छुट्टियों पर बंद रहेंगे। हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं, क्योंकि कई त्योहार और विशेष दिवस सिर्फ कुछ राज्यों में मनाए जाते हैं। ऐसा हो सकता है कि एक ही दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहें, जबकि बाकी राज्यों में खुले रहें।

Bank Holidays

Bank Holidays: RBI की गाइडलाइंस के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है।

Bank Holidays: क्या आपने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम शनिवार के लिए टाल दिया था और अब आपको नहीं पता कि आज बैंक खुले हैं या बंद? अगर हां, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज 06 दिसंबर को पूरे दश के बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से जारी है। बता दें कि यह महीने का पहला शनिवार है। RBI की गाइडलाइंस के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। ऐसे में आज बैंक खुले हुए हैं और आप आसानी से अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आगे कब-कब है बैंक की छुट्टी?

दिसंबर 2025 में पूरे महीने कई छुट्टियां हैं। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक दिसंबर में कई दिन बैंक पब्लिक और रीजनल छुट्टियों पर बंद रहेंगे। हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं, क्योंकि कई त्योहार और विशेष दिवस सिर्फ कुछ राज्यों में मनाए जाते हैं। ऐसा हो सकता है कि एक ही दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहें, जबकि बाकी राज्यों में खुले रहें।

Christmas पर रहेगी छुट्टी

दिसंबर में एक बड़ा राष्ट्रीय अवकाश 25 दिसंबर को क्रिसमस है। इस दिन पूरे भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे। बाकी छुट्टियां राज्यों के हिसाब से तय होती हैं। ग्राहक अपने राज्य की छुट्टी की पुष्टि अपने नजदीकी बैंक शाखा से कर सकते हैं।

छुट्टियों के दौरान डिजिटल बैंकिंग जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सामान्य रूप से काम करते रहते हैं। लेकिन चेक क्लियरिंग और बैंक काउंटर से मिलने वाली सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। बता दें कि दिसंबर में हर महीने की तरह दूसरे और चौथे शनिवार, और सभी रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

अलग-अलग राज्यों में बैंक की छुट्टियां

  • 7 दिसंबर | पूरे देश में रविवार की छुट्टी
  • 12 दिसंबर | Pa Togan Nengminja Sangma पुण्यतिथि, शिलांग में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 दिसंबर | पूरे देश में दूसरे शनिवार की छुट्टी
  • 14 दिसंबर | पूरे देश में रविवार की छुट्टी
  • 18 दिसंबर | U SoSo Tham पुण्यतिथि, शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 दिसंबर | गोवा लिबरेशन डे, पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 दिसंबर | Losoong / Namsoong, गंगटोक में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 दिसंबर | पूरे देश में रविवार की छुट्टी
  • 22 दिसंबर | Losoong / Namsoong, गंगटोक में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 दिसंबर | Christmas Eve, आईजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 दिसंबर | Christmas, पूरे भारत में बैंक बंद।
  • 26 दिसंबर | Christmas Celebration, आईजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद।
  • 27 दिसंबर | Christmas (स्थानीय), कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे। (दूसरा शनिवार भी है)
  • 28 दिसंबर | पूरे देश में रविवार की छुट्टी
  • 30 दिसंबर | U Kiang Nangbah पुण्यतिथि, शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 दिसंबर | New Year’s Eve / Imoinu Iratpa, आईजोल और इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे।
ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख