return to news
  1. Bank Holidays 2026: देशभर में 100 से ज्यादा दिन बंद रहेंगे बैंक, कोई भी प्लान बनाने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

ट्रेंडिंग न्यूज़

Bank Holidays 2026: देशभर में 100 से ज्यादा दिन बंद रहेंगे बैंक, कोई भी प्लान बनाने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

Upstox

6 min read | अपडेटेड December 25, 2025, 08:35 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Bank Holidays 2026: इन छुट्टियों के दौरान बैंक की फिजिकल ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। UPI पेमेंट, ATM से नकद निकासी, NEFT, नेट बैंकिंग और ऑनलाइन ट्रांसफर जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी और इमरजेंसी जरूरतों में इस्तेमाल की जा सकेंगी।

Bank Holidays

Bank Holidays: RBI कैलेंडर के आधार पर साल 2026 के लिए राज्यवार बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है।

Bank Holidays 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साल 2026 के लिए बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। इस कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में देशभर में 100 से ज्यादा दिन बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां राष्ट्रीय, धार्मिक और राज्य-विशेष त्योहारों के आधार पर तय की गई हैं। RBI के मुताबिक गणतंत्र दिवस, होली, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती जैसे बड़े राष्ट्रीय पर्वों पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा गुड फ्राइडे, बैसाखी, मुहर्रम, दशहरा, दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे त्योहारों पर भी अलग-अलग राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RBI बैंक हॉलिडे कैलेंडर 2026

तिथिदिनअवसरजिन राज्यों में अवकाश
1 जनवरीगुरुवारनव वर्ष / गान-नगाईमिज़ोरम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल
2 जनवरीशुक्रवारनव वर्ष उत्सव / मन्नम जयंतीकेरल, मिज़ोरम
3 जनवरीशनिवारहज़रत अली का जन्मदिनउत्तर प्रदेश
10 जनवरीशनिवारदूसरा शनिवारअनेक राज्य
12 जनवरीसोमवारस्वामी विवेकानंद जयंतीपश्चिम बंगाल
14 जनवरीबुधवारमकर संक्रांति / माघ बिहूगुजरात, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश
15 जनवरीगुरुवारउत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघे संक्रांतितमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, सिक्किम
16 जनवरीशुक्रवारतिरुवल्लुवर दिवसतमिलनाडु
17 जनवरीशनिवारउझावर तिरुनलतमिलनाडु
23 जनवरीशुक्रवारनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजापश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा
24 जनवरीशनिवारचौथा शनिवारअनेक राज्य
26 जनवरीसोमवारगणतंत्र दिवससभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश
14 फरवरीशनिवारदूसरा शनिवारअनेक राज्य
15 फरवरीरविवारमहाशिवरात्रिअनेक राज्य
18 फरवरीबुधवारलोसारसिक्किम
19 फरवरीगुरुवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीमहाराष्ट्र
20 फरवरीशुक्रवारराज्य दिवसमिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश
28 फरवरीशनिवारचौथा शनिवारअनेक राज्य
2 मार्चसोमवारहोलिका दहनअनेक राज्य
3 मार्चमंगलवारहोली / डोल जात्राअनेक राज्य
4 मार्चबुधवारहोली (दूसरा दिन)अनेक राज्य
13 मार्चशुक्रवारचापचार कुटमिज़ोरम
14 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारअनेक राज्य
17 मार्चमंगलवारशब-ए-क़द्रअनेक राज्य
19 मार्चगुरुवारगुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु नववर्षअनेक राज्य
20 मार्चशुक्रवारईद-उल-फ़ितर / जुमात-उल-विदा (संभावित)अनेक राज्य
21 मार्चशनिवाररमज़ान ईदअनेक राज्य
26 मार्चगुरुवारश्रीराम नवमीअनेक राज्य
27 मार्चशुक्रवारराम नवमी (चैते दशैं)अनेक राज्य
28 मार्चशनिवारचौथा शनिवारअनेक राज्य
31 मार्चमंगलवारमहावीर जयंतीअनेक राज्य
1 अप्रैलबुधवारबैंक खातों का वार्षिक समापनअनेक राज्य
2 अप्रैलगुरुवारमौंडी थर्सडेकेरल
3 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडेअनेक राज्य
11 अप्रैलशनिवारदूसरा शनिवारअनेक राज्य
14 अप्रैलमंगलवारडॉ. अंबेडकर जयंती / बैसाखी / तमिल नववर्षअनेक राज्य
15 अप्रैलबुधवारबंगाली नववर्ष / विशुअनेक राज्य
16 अप्रैलगुरुवारबोहाग बिहूअसम
20 अप्रैलसोमवारबसव जयंती / अक्षय तृतीयाअनेक राज्य
21 अप्रैलमंगलवारगरिया पूजात्रिपुरा
25 अप्रैलशनिवारचौथा शनिवारअनेक राज्य
1 मईशुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस / बुद्ध पूर्णिमा / मजदूर दिवसअनेक राज्य
9 मईशनिवारदूसरा शनिवारअनेक राज्य
16 मईशनिवारराज्य दिवससिक्किम
23 मईशनिवारचौथा शनिवारअनेक राज्य
26 मईमंगलवारकाज़ी नज़रुल इस्लाम जयंतीपश्चिम बंगाल
27 मईबुधवारईद-उल-अज़हा (बकरीद)अनेक राज्य
13 जूनशनिवारदूसरा शनिवारअनेक राज्य
25 जूनगुरुवारमोहर्रमअनेक राज्य
15 अगस्तशनिवारस्वतंत्रता दिवससभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश
2 अक्टूबरशुक्रवारगांधी जयंतीसभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश
9 नवंबरसोमवारदीपावली / लक्ष्मी पूजाअनेक राज्य
25 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमससभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश
26 दिसंबरशनिवारचौथा शनिवार / क्रिसमस का दूसरा दिनअनेक राज्य
30 दिसंबरबुधवारयू कियांग नंगबह की पुण्यतिथिमेघालय
31 दिसंबरगुरुवारनव वर्ष की पूर्व संध्यामेघालय

UPI पेमेंट, ATM जैसी सुविधाएं मिलती रहेंगी

इन छुट्टियों के दौरान बैंक की फिजिकल ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। UPI पेमेंट, ATM से नकद निकासी, NEFT, नेट बैंकिंग और ऑनलाइन ट्रांसफर जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी और इमरजेंसी जरूरतों में इस्तेमाल की जा सकेंगी।

RBI कैलेंडर के आधार पर साल 2026 के लिए राज्यवार बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है, क्योंकि कुछ छुट्टियां सिर्फ चुनिंदा राज्यों में ही लागू होंगी। ऐसे में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जांच करना जरूरी होगा।

शेयर बाजार में भी छुट्टियां

बैंकों के साथ-साथ शेयर बाजार को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सर्कुलर के अनुसार, साल 2026 में भारतीय शेयर बाजार कुल 15 दिनों तक बंद रहेंगे। इनमें से 4 छुट्टियां वीकेंड पर पड़ रही हैं, जब पहले से ही बाजार में ट्रेडिंग नहीं होती। कुल मिलाकर, 2026 में बैंक और शेयर बाजार से जुड़े कामों की बेहतर प्लानिंग के लिए RBI का बैंक हॉलिडे कैलेंडर पहले से देख लेना फायदेमंद रहेगा।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख