return to news
  1. Bank Holiday Today: आज बैंक बंद रहेंगे या खुले? RBI ने किस राज्य की बैंक छुट्टी में किया बदलाव?

ट्रेंडिंग न्यूज़

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद रहेंगे या खुले? RBI ने किस राज्य की बैंक छुट्टी में किया बदलाव?

Upstox

2 min read | अपडेटेड September 08, 2025, 08:21 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

ईद-ए-मिलाद के मौके पर पब्लिक हॉलीडे होने के कारण, सोमवार, 8 सितंबर को मुंबई भर के बैंक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुंबई शहर और उपनगरीय जिलों में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को 8 सितंबर तक बढ़ाने के फैसले के बाद, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पहले 5 सितंबर को निर्धारित बैंक छुट्टी में संशोधन किया।

बैंक में छुट्टी

किस राज्य के बैंक आज रहेंगे बंद?

आज मुंबई में बैंक बंद रहेंगे, हालांकि इसके अलावा देश के बाकी राज्यों में बैंकों का कामकाज जारी रहेगा। ईद-ए-मिलाद के चलते 5 सितंबर को देश के जहां ज्यादातर शहरों में बैंकों की छुट्टी थी, वहीं मुंबई में यह छुट्टी 8 सितंबर को की गई है। ईद-ए-मिलाद के मौके पर पब्लिक हॉलीडे होने के कारण, सोमवार, 8 सितंबर को मुंबई भर के बैंक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुंबई शहर और उपनगरीय जिलों में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को 8 सितंबर तक बढ़ाने के फैसले के बाद, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पहले 5 सितंबर को निर्धारित बैंक छुट्टी में संशोधन किया। आरबीआई ने 4 सितंबर की एक अधिसूचना में, ईद-ए-मिलाद के लिए मुंबई में लिस्टेड बैंक छुट्टी को 5 सितंबर से बदलकर 8 सितंबर कर दिया था। आरबीआई के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार द्वारा नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट ऐक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत 8 सितंबर को मुंबई और उपनगरीय जिलों में पब्लिक हॉलीडे घोषित करने के बाद, निर्धारित बैंक छुट्टी को आगे बढ़ा दिया गया और यही वजह है कि मुंबई में आज बैंकों में छुट्टी होगी।

NSE में आज इक्विटी कैश सेगमेंट में सेटलमेंट हॉलीडे

महाराष्ट्र सरकार के नोटिफिकेशन के बाद NSE में 5 और 8 सितंबर को इक्विटी कैश सेगमेंट में सेटेलमेंट हॉलीडे का ऐलान किया गया था। 8 सितंबर यानी कि आज सरकारी प्रतिभूतियों, विदेशी मुद्रा, मुद्रा बाजार और रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव में कोई लेनदेन और निपटान नहीं होगा।

*स्टॉक मार्केट बंद या खुला?

एनएसई क्लियरिंग लिमिटेड ने 4 सितंबर को जारी सर्कुलर में बताया कि ‘यह कैलेंडर ईयर 2025 के लिए कमोडिटी डेरिवेटिव्स - सेटेलमेंट हॉलीडे से संबंधित 31 दिसंबर, 2024 के सर्कुलर नंबर NCL/COM/65909 में आंशिक संशोधन है और नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स ऐक्ट के अंतर्गत पब्लिक हॉलीडे में बदलाव के संबंध में RBI की प्रेस विज्ञप्ति 2025-2026/1042 के कारण है। सदस्यों से अनुरोध है कि वे ध्यान दें कि-

  1. 5 सितंबर, 2025 सेटलमेंट हॉलीडे रहेगा।

  2. 8 सितंबर, 2025 भी सेटलमेंट हॉलीडे रहेगा।

क्या है सेटलमेंट हॉलीडे?

शेयर मार्केट में सेटलमेंट हॉलीडे का मतलब है कि इस दिन ट्रेडिंग तो सामान्य तौर पर जैसे होती है, वैसे ही होगी, लेकिन शेयरों की खरीद-बिक्री की डिलीवरी यानी कि फंड सेटलमेंट का प्रोसेस नहीं होगा।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।