return to news
  1. Bank Holiday: बैंक के काम पर निकलने से पहले चेक कर लें, कहां-कहां है आज छुट्टी?

ट्रेंडिंग न्यूज़

Bank Holiday: बैंक के काम पर निकलने से पहले चेक कर लें, कहां-कहां है आज छुट्टी?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड March 04, 2026, 07:58 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Bank Holiday: होली का त्योहार इस बार चंद्र ग्रहण के चलते अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग दिन सेलिब्रिट किया जा रहा है। कहीं 3 मार्च को होली मनाई गई, तो कहीं आज यानी कि 4 मार्च को मनाई जानी है। ऐसे में आज कहां-कहां बैंक बंद होंगे, चलिए एक नजर डालते हैं।

बैंक हॉलीडे

आज कहां-कहां बैंक बंद हैं?

Bank Holiday: इस साल चंद्र ग्रहण के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तारीख पर होली मनाई जा रही है। कुछ राज्यों में होली 3 मार्च को सेलिब्रेट की जा चुकी है, जबकि कुछ राज्यों में होली आज यानी कि 4 मार्च को मनाई जा रही है। होली की छुट्टी शेयर मार्केट में 3 मार्च को हो चुकी है, ऐसे में आज शेयर मार्केट की छुट्टी नहीं है, वहीं कुछ राज्यों के बैंकों में भी होली की छुट्टी 3 मार्च को चुकी है, लेकिन ऐसे कई राज्य हैं, जहां बैंकों में आज छुट्टी है। चलिए एक नजर डालते हैं कि किन-किन जगहों पर आज होली के चलते बैंक बंद रहेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
आरबीआई की लिस्ट के हिसाब से कहां-कहां है आज बैंक में छुट्टी?

आरबीआई की हॉलीडे लिस्ट पर नजर डालें तो आज यानी कि 4 मार्च को अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, इटानगर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, लखनऊ, दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला में बैंकों की छुट्टी है। आज छुट्टी के कारणों में होली/होली का दूसरा दिन-धुलेती/याओसैंग दूसरा दिन/डोल जत्रा शामिल हैं।

मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

आरबीआई की लिस्ट पर नजर डालें तो इस महीने 2, 3 और 4 मार्च के अलावा 13, 17, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 मार्च को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से बैंकों में छुट्टी रहेगी।

बैंक की छुट्टी में कौन-कौन से काम होंगे प्रभावित?

बैंकों की छुट्टी के दौरान आपके उन कामों पर असर पड़ता है, जो आपको बैंक जाकर कराने होते हैं, जैसे चेक क्लियर करवाना, बैंक में कैश डिपॉजिट करना या फिर बैंक से कैश निकालना। इस दौरान डिजिटल सेवाएं निर्बाध रूप से चलती हैं। एटीएम के जरिए कैश निकाला या जमा किया जा सकता है। नेट बैंकिंग के जरिए होने वाली चीजें भी चलेंगी।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख