return to news
  1. Airtel ने की Google के साथ डील, यूजर्स को मिलेगी अब फ्री 100 GB स्टोरेज, यहां जानें हर एक डिटेल

ट्रेंडिंग न्यूज़

Airtel ने की Google के साथ डील, यूजर्स को मिलेगी अब फ्री 100 GB स्टोरेज, यहां जानें हर एक डिटेल

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 21, 2025, 10:45 IST

सारांश

एयरटेल पोस्टपेड और वाई-वाई यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। एयरटेल ने गूगल के साथ एक डील की है, जिसके तहत पोस्टपेड और वाई-फाई यूजर्स को छह महीने के लिए 100 जीबी गूगल स्टोरेज फ्री मिलेगी।

एयरटेल और गूगल

एयरटेल और गूगल के बीच 100 GB स्टोरेज को लेकर हुई डील

भारत में सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में शुमार भारती एयरटेल ने गूगल के साथ एक डील की है, जिसका जबर्दस्त फायदा यूजर्स को मिल सकता है। जियो के बाद देश के सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स एयरटेल के साथ ही जुड़े हैं। मंगलवार यानी कि 20 मई को भारती एयरटेल ने ऐलान किया कि एयरटेल ने भारत में अपने पोस्टपेड और वाई-फाई कस्टमर्स के लिए गूगल वन क्लाउड स्टोरेज लाने के लिए गूगल के साथ डील की है। मोबाइल यूजर्स के लिए डेटा स्टोरेज एक बड़ी दिक्कत बनता जा रहा है और एडिशनल क्लाउड स्टोरेज के लिए उनको काफी पैसे खर्च करने पड़ जाते हैं, ऐसे में गूगल के साथ एयरटेल की इस डील से कई यूजर्स को फायदा मिल सकता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
क्या प्रीपेड यूजर्स को भी मिलेगा इसका फायदा?

इस डील का ऐलान करते हुए भारती एयरटेल ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर लिखा, ‘इस ऑफर के तहत, कस्टमर्स को Google फोटो, ड्राइव और जीमेल पर 100 जीबी स्टोरेज मिलेगी, जो पहले 6 महीनों के लिए फ्री होगी। यह सर्विस व्हाट्सएप चैट बैकअप और फैमिली शेयरिंग को भी सपोर्ट करेगी। इस डील का उद्देश्य डिवाइस में बढ़ती स्टोरेज जरूरतों को पूरा करना है, जिससे यूजर्स अपने डिजिटल डेटा को आसानी से मैनेज कर सकें।’

6 महीने की फ्री सर्विस के बाद क्या होगा?

यहां आपको बता दें कि यह ऑफर सिर्फ पोस्टपेड यूजर्स और वाई-फाई यूजर्स के लिए है और एयरटेल प्रीपेड सर्विस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इससे वंचित रहेंगे। छह महीने की फ्री सर्विस के बाद यह सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस हो जाएगी। जिसका सब्सक्रिप्शन 125 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है। यानी कि अगर आप छह महीने की फ्री सर्विस के बाद यह जारी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको प्रति महीने कम से कम 125 रुपये देने होंगे और आप यह सेवा नहीं लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आप गूगल क्लाउड से अपने डेटा का बैकअप लेकर इसे डिसकंटीन्यू भी कर सकते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख