return to news
  1. दीवाली, छठ, दुर्गा पूजा से पहले बिहार सरकार का प्रवासी लोगों को बड़ा तोहफा, 1 सितंबर से टिकट बुकिंग होगी शुरू

ट्रेंडिंग न्यूज़

दीवाली, छठ, दुर्गा पूजा से पहले बिहार सरकार का प्रवासी लोगों को बड़ा तोहफा, 1 सितंबर से टिकट बुकिंग होगी शुरू

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 18, 2025, 13:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

दीवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा से पहले बिहार सरकार ने राज्य के प्रवासियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला लिया है। बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के प्रमुख शहरों से स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।

छठ पूजा महापर्व

बिहार सरकार का प्रवासियों को बड़ा तोहफा

अगले महीने से एक के बाद एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व शुरू हो जाएंगे। 22 सितंबर से नवरात्र शुरू होगी और इसके साथ ही हिंदू पर्वों का एक सिलसिला शुरू हो जाएगा। सितंबर से नवंबर के बीच दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली और छठ पूजा जैसे अहम त्योहार मनाए जाएंगे। बिहार में दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ का महापर्व जमकर सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन इस दौरान प्रवासियों को बिहार आने-जाने में काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता है। ट्रेन, बसें सब जगह जमकर भीड़ देखने को मिलती है और बिहार सरकार ने इससे निपटने का रास्ता निकालने की कोशिश की है। बिहार सरकार ने प्रवासी भाई-बहनों को बड़ी सौगात देते हुए त्योहारों में घर आने का रास्ता आसान करने का ऐलान किया।

इन त्योहारों के दौरान ट्रैवल के दौरान होने वाले भीड़भाड़ से बचने के लिए बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के तमाम रूटों पर सस्ती और सुविधाजनक एसी/डिलक्स बसों का परिचालन शुरू करने ऐलान किया गया है। https://bsrtc.bihar.gov.in पर इन बसों की टिकट बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो जाएगी। ये बसें 20 सितंबर से 30 नवंबर के बीच चलाई जाएंगी। बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया और पूर्णिया से हर दिन दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, कोशांबी, गुरुग्राम, पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, पानीपत, सिल्लीगुड़ और कोलकाता के लिए परिचालन होगा।

28 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच दुर्गा पूजा मनाई जानी है, जबकि 20 अक्टूबर को दीवाली पूजा होनी है। वहीं इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर को होगी, छठ पूजा महापर्व का आखिरी दिन 28 अक्टूबर को होगा। बिहार में छठ पूजा महापर्व के दौरान जबर्दस्त भीड़ देखने को मिलती है। इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में इस तरह की घोषणा से सरकार ने राज्य के प्रवासियों को बड़ी सौगात दी है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख