return to news
  1. Central government holiday list 2026: अगले साल पूरे भारत में कब-कब रहेगी सरकारी छुट्टी? यहां चेक करे लिस्ट

ट्रेंडिंग न्यूज़

Central government holiday list 2026: अगले साल पूरे भारत में कब-कब रहेगी सरकारी छुट्टी? यहां चेक करे लिस्ट

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 26, 2025, 14:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Central government holiday list 2026: दिल्ली/नई दिल्ली में काम करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अलग Gazette Holidays और Restricted Holidays की लिस्ट जारी की जाती है। दूसरे राज्यों में, ये लिस्ट स्थानीय त्योहारों के हिसाब से बदल भी सकती है।

Central government holiday list

Central government holiday list 2026: यहां अगले साल के लिए सरकारी छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है।

Central government holiday 2026: साल 2025 को खत्म होने में अब करीब 1 महीने का ही समय बचा है। इस बीच केंद्र सरकार ने आने वाले साल यानी 2026 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। यह छुट्टियां पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी दफ्तरों पर लागू होंगी। इसके अलावा, कर्मचारियों को एक प्रतिबंधित छुट्टियों (Restricted Holidays) की लिस्ट में से दो छुट्टियां अपनी पसंद से चुनने की अनुमति भी होगी। इकॉनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर कोई केंद्रीय सरकारी दफ्तर दिल्ली/नई दिल्ली के बाहर है, तो वहां कुछ छुट्टियां अनिवार्य तौर पर दी जाएंगी। इनके अलावा, 12 वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट में से 3 छुट्टियां चुनने की अनुमति होगी। इन 3 छुट्टियों का चयन उस राज्य के Central Government Employees Welfare Coordination Committee द्वारा किया जाता है।

2026 में पूरे भारत में लागू होने वाली मुख्य सरकारी छुट्टियां

इनमें वे त्योहार शामिल हैं जिन्हें पूरे देश में केंद्र सरकार अनिवार्य छुट्टी के रूप में मानती है। यहां इसकी पूरी लिस्ट दी गई है।

  1. रिपब्लिक डे
  2. इंडिपेंडेंस डे
  3. महात्मा गांधी का जन्मदिन
  4. बुद्ध पूर्णिमा
  5. क्रिसमस डे
  6. दशहरा (विजय दशमी)
  7. दिवाली (दीपावली)
  8. गुड फ्राइडे
  9. गुरु नानक का जन्मदिन
  10. ईद-उल-फितर
  11. ईद-उल-जुहा
  12. महावीर जयंती
  13. मुहर्रम
  14. पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन (ईद-ए-मिलाद)

12 ऑप्शनल छुट्टियां

दिल्ली के दफ्तरों में इनमें से 3 छुट्टियां केंद्र सरकार खुद चुनती है। दिल्ली से बाहर के राज्यों में, उन राज्यों की केंद्रीय कर्मचारियों की वेलफेयर कमेटी ये 3 छुट्टियां तय करती है। यहां ऑप्शनल छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है।

  1. दशहरा के लिए एक एक्स्ट्रा दिन
  2. होली
  3. जन्माष्टमी (वैष्णवी)
  4. राम नवमी
  5. महा शिवरात्रि
  6. गणेश चतुर्थी / विनायक चतुर्थी
  7. मकर संक्रांति
  8. रथ यात्रा
  9. ओणम
  10. पोंगल
  11. श्री पंचमी/ बसंत पंचमी
  12. विशु / वैसाखी / वैसाखड़ी / भाग बिहू / मसहादी उगादी / चैत्र शुक्लदी / चेटी चांद / गुड़ी पड़वा / पहला नवरात्र / नौरज / छठ पूजा / करवा चौथ

दिल्ली/नई दिल्ली में काम करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अलग Gazette Holidays और Restricted Holidays की लिस्ट जारी की जाती है। दूसरे राज्यों में, ये लिस्ट स्थानीय त्योहारों के हिसाब से बदल भी सकती है।

क्या ईद, मुहर्रम जैसी तारीखें बदल सकती हैं?

ये त्योहार चांद देखने पर निर्भर करते हैं, ऐसे में इनकी तारीख बदल सकती है। दिल्ली/नई दिल्ली में छुट्टी की तारीख में बदलाव हो सकता है, और यह बदलाव मंत्रालय की ओर से अलग से नोटिफाई किया जाएगा। दिल्ली के बाहर, छुट्टी की तारीख का फैसला वहां की राज्य सरकारें या केंद्र सरकार की स्थानीय कमेटियां करती हैं। अगर राज्य सरकार ईद की तारीख बदलती है, तो वहां के केंद्रीय दफ्तर भी उसी तारीख को छुट्टी दे सकते हैं।

अगर दिवाली रविवार को पड़े तो क्या होगा?

2026 में दिवाली रविवार, 8 नवंबर को पड़ रही है। हालांकि, कुछ राज्य दिवाली एक दिन पहले नरक चतुर्दशी को मनाते हैं। यदि कोई राज्य नरक चतुर्दशी को आधिकारिक दिवाली की छुट्टी घोषित करता है, तो उस राज्य के केंद्रीय दफ्तर भी उसी दिन दिवाली की छुट्टी दे सकते हैं।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख