return to news
  1. Government e Marketplace के जरिए 1.3 करोड़ लोगों ने कराया बीमा, हुए ₹5.42 लाख करोड़ के ट्रांजैक्शन्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Government e Marketplace के जरिए 1.3 करोड़ लोगों ने कराया बीमा, हुए ₹5.42 लाख करोड़ के ट्रांजैक्शन्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 16, 2025, 16:55 IST

सारांश

सभी केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों और विभागों के लिए सामानों और सर्विसेज की ऑनलाइन खरीद को लेकर 9 अगस्त, 2016 को सरकारी ई-मार्केट (जीईएम) पोर्टल शुरू किया गया था। जीईएम पोर्टल के जरिए प्रमुख खरीदारों में कोयला, रक्षा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली और इस्पात जैसे मंत्रालय शामिल हैं।

गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस

गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस से 5.42 लाख करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन हुए

सार्वजनिक खरीद मंच ‘गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस’ (जीईएम) के जरिए पिछले फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में 5.42 लाख करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन हुए। मुख्य रूप से अलग-अलग मंत्रालयों और पब्लिक सेक्टर्स की इकाइयों की खरीद बढ़ने से ट्रांजैक्शन बढ़ा है। पोर्टल के जरिए फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 4.04 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए थे। यह 2022-23 में 2.01 लाख करोड़ रुपये और 2021-22 में 1.06 लाख करोड़ रुपये था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आंकड़ों के मुताबिक, पोर्टल के जरिए 2.13 लाख करोड़ रुपये के सामान और 3.29 लाख करोड़ रुपये की सर्विसेज खरीदी गई हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘अपनी स्थापना के बाद से, जीईएम के माध्यम से कुल 13.41 लाख करोड़ रुपये से अधिक के 2.83 करोड़ से ज्यादा ऑर्डर हुए।’ सभी केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों और विभागों के लिए सामानों और सर्विसेज की ऑनलाइन खरीद को लेकर 9 अगस्त, 2016 को सरकारी ई-मार्केट (जीईएम) पोर्टल शुरू किया गया था।

जीईएम पोर्टल के जरिए प्रमुख खरीदारों में कोयला, रक्षा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली और इस्पात जैसे मंत्रालय शामिल हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि पोर्टल ने 2024-25 में 10 लाख कार्यबल को काम पर रखने की सुविधा उपलब्ध कराने के अलावा 1.3 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को स्वास्थ्य, जीवन और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी भी उपलब्ध कराने में मदद की। बीमा पॉलिसी की खरीद में दक्षता, पारदर्शिता और कम खर्च के लिए जनवरी, 2022 में जीईएम पर बीमा सेवा शुरू की गई थी।

मंत्रालय ने कहा, ‘जीईएम ने बीमा सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक भरोसेमंद व्यवस्था स्थापित की है। इसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि केवल भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) से मंजूरी प्राप्त सेवा प्रदाता ही इसमें शामिल हों।’ इस प्लैटफॉर्म के जरिए, खरीदार संगठन चिकित्सा, व्यक्तिगत दुर्घटना और टर्म बीमा पॉलिसी सहजता से खरीद सकते हैं। जीईएम पर 1.64 लाख से अधिक सरकारी खरीदार और 22.5 लाख से अधिक विक्रेता और सर्विस प्रोवाइडर हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख