return to news
  1. उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिला ‘दीवाली गिफ्ट’, कब मिलेगा बढ़ा हुआ DA और DR?

पर्सनल फाइनेंस

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिला ‘दीवाली गिफ्ट’, कब मिलेगा बढ़ा हुआ DA और DR?

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 17, 2025, 08:33 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

DA और DR में बढ़ोतरीः उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि 1 जुलाई 2025 से प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 55% की जगह 58% की दर से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दी जाएगी। दीवाली से पहले इससे राज्य के करीब 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका फायदा मिलेगा।

डीए और डीआर

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को मिला तोहफा

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीवाली गिफ्ट मिला है। उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता (Dearness Allowance, DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief, DR) की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। यूपी सरकार के सीएम ऑफिस के आधिकारिक X हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया कि प्रदेश के पात्र 16.35 सरकारी कर्मचारियों, 11.52 लाख पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को 1 जुलाई 2025 से 55% की जगह 58% की दर से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दी जाएगी। केंद्र सरकार ने इसी महीने की शुरुआत में डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया था, इसके बाद राज्य सरकारें भी अब इसका ऐलान कर रही हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सीएम ऑफिस से लिखी गई पोस्ट में कहा गया, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ ने प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेश के लगभग 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) की दरों में वृद्धि का उपहार दिया है। अब प्रदेश के सभी पात्र 16.35 लाख कर्मचारियों और 11.52 लाख पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को 01 जुलाई, 2025 से 55% के स्थान पर 58% की दर से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री जी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एवं राहत का भुगतान माह अक्टूबर, 2025 से नकद रूप में किया जाए।’

इसमें आगे लिखा गया, ‘व्यापक हित में लिए गए इस निर्णय से मार्च, 2026 तक राज्य सरकार पर ₹1,960 करोड़ का अतिरिक्त खर्च भार आएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। महंगाई के प्रभाव से उन्हें राहत पहुंचाना और उनके जीवनस्तर में सुधार करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस फैसले का फायदा सभी कर्मचारियों को मिलेगा, जिनमें सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्यप्रभारित कर्मचारी और यूजीसी वेतनमान के कर्मचारी शामिल हैं। यह फैसला प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के प्रति संवेदना और सम्मान का प्रतीक है। दीपावली का यह उपहार उनके जीवन में नई ऊर्जा, प्रसन्नता और समृद्धि लेकर आएगा।’

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख