return to news
  1. Senior citizen को FD पर इन बैंकों में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज, 7.75% तक रिटर्न कमाने का मौका

पर्सनल फाइनेंस

Senior citizen को FD पर इन बैंकों में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज, 7.75% तक रिटर्न कमाने का मौका

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 20, 2026, 18:24 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Fixed Deposit: हर बैंक में जमा राशि पर 5 लाख रुपये तक की गारंटी मिलती है, जो Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation के तहत आती है। यह लिमिट मूल रकम और उस पर मिलने वाले ब्याज दोनों को मिलाकर होती है।

Fixed Deposit

Fixed Deposit: 2025 में Reserve Bank of India ने रेपो रेट में कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी।

Fixed Deposit: पिछले एक साल में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाने वालों को झटका लगा है। इसकी वजह यह है कि 2025 में Reserve Bank of India ने रेपो रेट में कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। इसके बाद बैंकों और NBFCs ने धीरे-धीरे अलग-अलग अवधि की FD पर मिलने वाला ब्याज घटा दिया। इसका सबसे ज्यादा असर उन सीनियर सिटीजन पर पड़ा है, जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए FD से मिलने वाले ब्याज पर निर्भर रहते हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यहां मिल रहा सीनियर सिटीजन को 7.75% तक ब्याज

राहत की बात यह है कि फरवरी 2026 में भी कुछ बैंक ऐसे हैं, जो सीनियर सिटीजन को अब भी 7.75% तक ब्याज दे रहे हैं। BankBazaar के मुताबिकप्राइवेट बैंकों में YES Bank सबसे आगे है, जो सीनियर सिटीजन को 7.75% तक ब्याज दे रहा है।

इसके बाद Bandhan Bank और RBL Bank 7.70% तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। IDFC FIRST Bank और IndusInd Bank में यह दर 7.50% तक है। मौजूदा समय में प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

इन PSU बैंकों में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

सरकारी यानी PSU बैंकों की बात करें तो यहां ब्याज दरें थोड़ी कम हैं, लेकिन भरोसे और स्थिरता के कारण कई सीनियर सिटीजन इन्हें ही चुनते हैं। इस कैटेगरी में Bank of Baroda 7.00% के साथ सबसे ऊपर है। इसके बाद Punjab National Bank 6.90% और Central Bank of India 6.75% तक ब्याज दे रहा है। Bank of Maharashtra और Union Bank of India में सीनियर सिटीजन को करीब 6.70% ब्याज मिल रहा है।

5 लाख रुपये तक की गारंटी

आपको बता दें कि FD पर इंश्योरेंस भी मिलता है। हर बैंक में जमा राशि पर 5 लाख रुपये तक की गारंटी मिलती है, जो Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation के तहत आती है। यह लिमिट मूल रकम और उस पर मिलने वाले ब्याज दोनों को मिलाकर होती है। अगर किसी के पास 5 लाख से ज्यादा निवेश करने के लिए पैसा है, तो बेहतर होगा कि FD को अलग-अलग बैंकों में बांट दिया जाए, ताकि पूरा पैसा इंश्योरेंस के दायरे में रहे।

FD से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्सेबल

टैक्स का पहलू भी समझना जरूरी है। FD से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्सेबल होता है। अगर सीनियर सिटीजन की कुल आय टैक्स स्लैब से नीचे है, तो वे Form 15H जमा करके TDS कटने से बच सकते हैं। भले ही रेपो रेट कटौती के बाद FD रेट्स में नरमी आई हो, लेकिन फरवरी 2026 में भी सीनियर सिटीजन के लिए 7.75% तक ब्याज कमाने का मौका मौजूद है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख