return to news
  1. Railway Pensioners सावधान! बैंक डिटेल्स और OTP मांग रहे हैं साइबर ठग, मिनिस्ट्री ने जारी किया अलर्ट

पर्सनल फाइनेंस

Railway Pensioners सावधान! बैंक डिटेल्स और OTP मांग रहे हैं साइबर ठग, मिनिस्ट्री ने जारी किया अलर्ट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 28, 2026, 09:11 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Ministry of Railways ने अपने आधिकारिक एडवाइजरी में साफ कहा है कि रेलवे कभी भी PPO या सर्विस रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए कोई लिंक या मैसेज नहीं भेजता। रेलवे का कोई भी अधिकारी फोन कॉल, SMS, WhatsApp या सोशल मीडिया के जरिए बैंक डिटेल्स, OTP, पासवर्ड या कोई भी गोपनीय जानकारी नहीं मांग सकता।

Article thumbnail

रेलवे पेंशनरों के लिए रेलवे मंत्रालय ने एक कड़ी चेतावनी जारी की है। मंत्रालय ने बताया है कि कुछ साइबर ठग खुद को रेलवे अधिकारी बताकर पेंशनरों को फोन कॉल, SMS या WhatsApp मैसेज भेज रहे हैं। ये ठग PPO अपडेट, KYC वेरिफिकेशन या अतिरिक्त पेंशन लाभ का झांसा देकर लोगों से उनकी निजी और बैंक से जुड़ी जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
रेलवे मंत्रालय ने क्या कहा?

Ministry of Railways ने अपने आधिकारिक एडवाइजरी में साफ कहा है कि रेलवे कभी भी PPO या सर्विस रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए कोई लिंक या मैसेज नहीं भेजता। रेलवे का कोई भी अधिकारी फोन कॉल, SMS, WhatsApp या सोशल मीडिया के जरिए बैंक डिटेल्स, OTP, पासवर्ड या कोई भी गोपनीय जानकारी नहीं मांग सकता। अगर कोई ऐसा दावा करता है तो वह पूरी तरह से फर्जी है।

मंत्रालय ने पेंशनरों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अपने परिवार के सदस्यों को भी इन धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में बताएं और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की तुरंत पुलिस के साइबर सेल और संबंधित प्रशासनिक कार्यालय में शिकायत करें। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब बुजुर्गों और पेंशनरों को निशाना बनाकर साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Bank of Baroda ने भी जारी किया है अलर्ट

इसी तरह Bank of Baroda ने भी अपने ग्राहकों को “पेंशनर कार्ड” से जुड़ी फर्जी पेशकशों को लेकर अलर्ट किया है। बैंक के मुताबिक, ठग ऐसे भ्रामक मैसेज भेज रहे हैं जिनमें लिंक होते हैं या OTP, PIN, CVV नंबर, आधार, PAN और अन्य बैंकिंग जानकारी मांगी जाती है। बैंक ने साफ कहा है कि ऐसी किसी भी जानकारी को सिर्फ बैंक के आधिकारिक चैनलों या नजदीकी शाखा में जाकर ही सत्यापित करें।

8वें वेतन आयोग के नाम पर भी हो रही ठगी

इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 8वें वेतन आयोग के नाम पर भी ठगा जा रहा है। WhatsApp पर ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं जिनमें संशोधित सैलरी या पेंशन कैलकुलेट करने का दावा किया जाता है और APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है। ऐसी फाइलें मोबाइल और बैंक अकाउंट दोनों को खतरे में डाल सकती हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सैलरी, पेंशन या वेतन आयोग से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइटों पर ही देखी जानी चाहिए।

पेंशनरों को ये है सलाह

अंत में सभी पेंशनरों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, कभी भी OTP या पासवर्ड साझा न करें और किसी भी संदिग्ध संदेश या कॉल की तुरंत रिपोर्ट करें। परिवार के लोगों को भी चाहिए कि वे अपने बुजुर्ग सदस्यों को साइबर खतरों के बारे में जागरूक करें, क्योंकि आज के समय में सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे मजबूत तरीका है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख