return to news
  1. PhonePe का UPI Circle कैसे करता है काम? क्या है इसमें खास? इस्तेमाल करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

पर्सनल फाइनेंस

PhonePe का UPI Circle कैसे करता है काम? क्या है इसमें खास? इस्तेमाल करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 17, 2025, 13:10 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

PhonePe के UPI Circle में एक यूजर (Primary User) अपने करीबी लोगों जैसे परिवार या दोस्तों (Secondary User) को जोड़ सकता है और उनके लिए पेमेंट कर सकता है। यहां प्राइमरी यूजर वह है जो पेमेंट करेगा। वहीं, सेकेंडरी यूजर वह है जिसके लिए पेमेंट किया जाएगा।

PhonePe UPI Circle: इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी फैमिली, फ्रेंड्स या कॉन्टैक्ट्स का एक भरोसेमेंद सर्कल बना सकते हैं।

PhonePe UPI Circle: इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी फैमिली, फ्रेंड्स या कॉन्टैक्ट्स का एक भरोसेमेंद सर्कल बना सकते हैं।

PhonePe ने UPI Circle लॉन्च किया है, जिसका मकसद डिजिटल पेमेंट को आसान बनाना है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी फैमिली, फ्रेंड्स या कॉन्टैक्ट्स का एक भरोसेमेंद सर्कल बना सकते हैं और उनकी ओर से पेमेंट करने की अनुमति दे सकते हैं। यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिनके पास बैंकिंग सेवाओं तक सीमित पहुंच है, क्योंकि इससे बिना बैंक खाता खोले भी पेमेंट करना संभव होता है।

UPI Circle कैसे काम करता है?

UPI Circle में एक यूजर (Primary User) अपने करीबी लोगों जैसे परिवार या दोस्तों (Secondary User) को जोड़ सकता है। इसके लिए वह अपना UPI ID या QR कोड शेयर करता है। एक बार जोड़ने के बाद वह इन लोगों के लिए पेमेंट कर सकता है। यहां प्राइमरी यूजर वह है जो पेमेंट करेगा। वहीं, सेकेंडरी यूजर वह है जिसके लिए पेमेंट किया जाएगा।

उदाहरण के लिए मान लीजिए आपकी फैमिली के किसी सदस्य (सेकेंडरी यूजर) को फोनपे के जरिए पेमेंट करना है। वह जैसे ही QR कोड को स्कैन करेगा तो UPI Circle के जरिए यह रिक्वेस्ट आपके पास (प्राइमरी यूजर) चला जाएगा। इसे आप अप्रुव करके कहीं से भी पेमेंट कर सकते हैं।

UPI Circle में क्या है खास?

  1. प्राइमरी यूजर को सारे ट्रांजैक्शंस पर पूरा कंट्रोल रहता है।
  2. वह पेमेंट रिक्वेस्ट देख सकता है, खर्चों का हिसाब रख सकता है और डिटेल रिपोर्ट भी देख सकता है।
  3. जरूरत पड़ने पर वह किसी भी सेकेंडरी यूज़र का एक्सेस हटा भी सकता है।

UPI Circle का इस्तेमाल कैसे करें?

  • PhonePe ऐप खोलें। होम स्क्रीन पर आपको UPI Circle को चालू करने का ऑप्शन दिखेगा।
  • सेकेंडरी यूज़र जोड़ने के लिए 'Invite Secondary Contact' पर टैप करें। यूज़र चाहें तो कॉन्टैक्ट का QR कोड स्कैन कर सकते हैं या UPI ID मैन्युअली (खुद) डाल सकते हैं।
  • सेकेंडरी यूज़र को एक इनविटेशन मिलेगा जिसे स्वीकार करना होगा।
  • एक बार जोड़ने के बाद सेकेंडरी यूजर अपने प्राइमरी यूजर के अकाउंट को पेमेंट ऑप्शन के तौर पर चुन सकते हैं और उनकी ओर से पेमेंट कर सकते हैं।

इस फीचर का मकसद यह है कि जो लोग बैंकिंग सर्विसेज का ज़्यादा इस्तेमाल नहीं करते या जिन्हें इनका ज्यादा ज्ञान नहीं है, उनके लिए डिजिटल पेमेंट को आसान बनाना।

PhonePe के बारे में

PhonePe भारत की एक फिनटेक कंपनी है जो डिजिटल पेमेंट की कई सेवाएं देती है। मार्च 2025 तक इसके 600 मिलियन (60 करोड़) से ज़्यादा रजिस्टर्ड यूज़र हैं और 40 मिलियन (4 करोड़) से ज्यादा मर्चेंट्स का नेटवर्क है। कंपनी हर दिन 330 मिलियन (33 करोड़) से ज़्यादा ट्रांजैक्शन प्रोसेस करती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख