return to news
  1. Personal Loan vs Car Loan: कार खरीदने के लिए कौन सा लोन है बेहतर? समझिए पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस

Personal Loan vs Car Loan: कार खरीदने के लिए कौन सा लोन है बेहतर? समझिए पूरा गणित

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 05, 2025, 10:08 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Personal Loan vs Car Loan: पर्सनल लोन एक तरह का अनसिक्योर्ड लोन होता है, जिसका मतलब है कि इसमें कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। इसमें पैसों का इस्तेमाल किसी भी खर्च के लिए करने की आजादी होती है। दूसरी ओर, कार लोन सिक्योर्ड होता है, जिसके पैसों का इस्तेमाल आप सिर्फ कार खरीदने के लिए कर सकते हैं।

Car Loan

Personal Loan vs Car Loan: कार लोन सिक्योर्ड होता है, जिसके पैसों का इस्तेमाल आप सिर्फ कार खरीदने के लिए कर सकते हैं।

Personal Loan vs Car Loan: अगर आप कार खरीदना चाहते हैं और इसके लिए लोन लेने का मन बना रहे हैं, तो आपके पास मोटे तौर पर दो विकल्प हैं। आप इसके लिए पर्सनल लोन या कार लोन ले सकते हैं। आप इन दोनों तरीकों से अपनी ड्रीम कार खरीद सकते हैं। हालांकि, लोन के चुनाव के समय सावधानी जरूरी है, वरना आपको लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। पर्सनल लोन और कार लोन की ना सिर्फ ब्याज दरों में अंतर होता है, बल्कि इनकी रीपेमेंट टर्म्स और फ्लेक्सिबिलिटी भी अलग-अलग होती है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Personal Loan और Car Loan में क्या है अंतर

पर्सनल लोन एक तरह का अनसिक्योर्ड लोन होता है, जिसका मतलब है कि इसमें कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। इसमें पैसों का इस्तेमाल किसी भी खर्च के लिए करने की आजादी होती है।

दूसरी ओर, कार लोन सिक्योर्ड होता है, जिसके पैसों का इस्तेमाल आप सिर्फ कार खरीदने के लिए कर सकते हैं। अगर आप लोन नहीं चुका पाते हैं तो लेंडर आपकी कार को वापस ले सकता है। इसका मतलब है कि पर्सनल लोन में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी होती है।

दोनों लोन की ब्याज दरों में भी अंतर होता है। पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड लोन है, ऐसे में इसकी ब्याज दर कार लोन की तुलना में आमतौर पर अधिक होती है। आप चाहे कोई भी लोन लें, सबसे जरूरी बात यह सुनिश्चित करना है कि आप इसे समय पर चुका सकें। कार लोन आमतौर पर लंबी चुकौती अवधि के साथ आते हैं, यही वजह है कि उनकी ब्याज दरें पर्सनल लोन की तुलना में कम होती हैं।

कार खरीदने के लिए कौन सा लोन बेहतर?

मान लीजिए कि आप 15 लाख रुपये की कार खरीद रहे हैं। अगर आप 5 साल के लिए 9% ब्याज पर कार लोन लेते हैं, तो आपकी EMI करीब 31150 रुपये होगी, जिससे कुल EMI करीब 1868250 रुपये होगी।

पर्सनल लोन की ब्याज दरें ज्यादा होती हैं, इसलिए अगर आप उसी अवधि के लिए 13% ब्याज पर लोन लेते हैं, तो आपकी EMI बढ़कर 34150 रुपये हो जाएगी और आपको कुल मिलाकर करीब 20,50,000 रुपये चुकाने होंगे। इसका मतलब है कि पर्सनल लोन के मामले में आपको करीब 1.8 लाख रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। कोई भी फैसला लेने से पहले एक्सपर्ट्स से सलाह लें।)

अगला लेख