return to news
  1. Mutual Fund: SEBI का नया ‘Gift Card’ आइडिया, छोटे निवेशकों के लिए आसान होगा निवेश

पर्सनल फाइनेंस

Mutual Fund: SEBI का नया ‘Gift Card’ आइडिया, छोटे निवेशकों के लिए आसान होगा निवेश

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 24, 2026, 19:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

यह आइडिया एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) ने दिया था, ताकि ज्यादा से ज्यादा नए लोग निवेश शुरू करें। गिफ्ट कार्ड बैंक या UPI से खरीदा जाएगा और पाने वाला इसे AMC (एसेट मैनेजमेंट कंपनी) की वेबसाइट या ऐप पर इस्तेमाल करके निवेश कर सकेगा।

SEBI

SEBI ने यह भी कहा है कि गिफ्ट पाने वाले को पहले यह साबित करना होगा कि वह असली मालिक है।

Mutual Fund: मार्केट रेगुलेटर SEBI ने आम लोगों को म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए जोड़ने के लिए एक नया आइडिया दिया है। इसके तहत “Gift Card” के जरिए निवेश किया जा सकेगा। बता दें कि अभी यह सिर्फ प्रस्ताव है। SEBI ने लोगों से 14 अप्रैल 2026 तक इस पर सुझाव मांगे हैं। SEBI का कहना है कि अब लोग जैसे गिफ्ट में पैसे या वाउचर देते हैं, वैसे ही म्यूचुअल फंड गिफ्ट कार्ड दे सकेंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस सिस्टम को Gift PPI (Prepaid Payment Instrument) कहा जाएगा। मतलब आप एक प्रीपेड कार्ड खरीदकर किसी को गिफ्ट करेंगे, और वह व्यक्ति उस पैसे को म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेगा।

AMFI ने दिया था यह आइडिया

यह आइडिया एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) ने दिया था, ताकि ज्यादा से ज्यादा नए लोग निवेश शुरू करें। गिफ्ट कार्ड बैंक या UPI से खरीदा जाएगा और पाने वाला इसे AMC (एसेट मैनेजमेंट कंपनी) की वेबसाइट या ऐप पर इस्तेमाल करके निवेश कर सकेगा।

लेकिन इसमें कुछ सख्त नियम भी रखे गए हैं। RBI के नियमों के अनुसार, एक गिफ्ट कार्ड की अधिकतम कीमत ₹10,000 होगी। इसे दोबारा रिचार्ज नहीं किया जा सकता और न ही इससे कैश निकाला जा सकता है। साथ ही, यह सिर्फ बैंक या UPI से ही खरीदा जा सकेगा ताकि हर ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड रहे।

SEBI ने यह भी कहा है कि गिफ्ट पाने वाले को पहले यह साबित करना होगा कि वह असली मालिक है। अगर जानकारी मैच नहीं हुई, तो पैसा वापस भेज दिया जाएगा। यह इसलिए किया गया है ताकि “थर्ड-पार्टी पेमेंट” वाले नियम का उल्लंघन न हो। एक और नियम यह है कि ऐसे गिफ्ट कार्ड, e-wallet और कैश से मिलाकर एक निवेशक साल में एक म्यूचुअल फंड में ज्यादा से ज्यादा ₹50,000 ही निवेश कर सकता है।

गिफ्ट कार्ड को लेकर ये हैं नियम

यूजर के लिए इसे आसान बनाने के लिए SEBI ने कहा है कि गिफ्ट कार्ड का पूरा पैसा एक बार में ही निवेश करना होगा, आधा-अधूरा नहीं। साथ ही, इस कार्ड की वैलिडिटी 1 साल होगी। अगर इस समय में इस्तेमाल नहीं हुआ, तो पैसा वापस गिफ्ट देने वाले के खाते में चला जाएगा।

अगर गिफ्ट देने वाला चाहे तो वह कोई खास म्यूचुअल फंड स्कीम सुझा सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि वही चुनी जाए। गिफ्ट पाने वाला खुद भी स्कीम चुन सकता है या किसी एजेंट की मदद ले सकता है। SEBI ने साफ कहा है कि इसमें कोई कैशबैक या ऑफर नहीं मिलेगा, ताकि गलत तरीके से निवेश बेचने से बचा जा सके।

अगला लेख