return to news
  1. Kotak Mahindra Bank के ग्राहकों को झटका: 1 अप्रैल से बढ़ेंगी डेबिट कार्ड फीस और फेल ट्रांजैक्शन चार्ज

पर्सनल फाइनेंस

Kotak Mahindra Bank के ग्राहकों को झटका: 1 अप्रैल से बढ़ेंगी डेबिट कार्ड फीस और फेल ट्रांजैक्शन चार्ज

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 06, 2026, 07:36 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

दरअसल बैंक 1 अप्रैल से अपने बैंक अकाउंट से जुड़े कई चार्ज बदलने जा रहा है। इन बदलावों में डेबिट कार्ड फीस, फेल ट्रांजैक्शन फीस, कैश ट्रांजैक्शन लिमिट और थर्ड-पार्टी कैश ट्रांजैक्शन के चार्ज शामिल हैं।

कोटक महिंद्रा

Kotak Mahindra Bank के ग्राहकों को झटका

अगर आप Kotak Mahindra Bank के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। दरअसल बैंक 1 अप्रैल से अपने बैंक अकाउंट से जुड़े कई चार्ज बदलने जा रहा है। इन बदलावों में डेबिट कार्ड फीस, फेल ट्रांजैक्शन फीस, कैश ट्रांजैक्शन लिमिट और थर्ड-पार्टी कैश ट्रांजैक्शन के चार्ज शामिल हैं। इन बदलावों के तहत 1 अप्रैल के बाद कुछ बैंकिंग सेवाओं के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा फीस देनी पड़ सकती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
फेल ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज

कई लोग अपने बैंक अकाउंट से ऑटोमैटिक पेमेंट सेट कर देते हैं, जैसे लोन की EMI, SIP, इंश्योरेंस प्रीमियम या कोई बिल। ये पेमेंट ECS (Electronic Clearing Service) या NACH (National Automated Clearing House) सिस्टम के जरिए अपने-आप कटते हैं। लेकिन अगर पेमेंट की तारीख पर आपके अकाउंट में पैसे नहीं होते और पेमेंट फेल हो जाती है, तो बैंक इसे फेल ट्रांजैक्शन मानता है।

अगर इस तरह कोई पेमेंट फेल हो जाता है, तो पहली बार फेल होने पर 500 रुपये का चार्ज लगेगा। अगर दूसरी बार या उससे ज्यादा बार ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो हर बार 550 रुपये का चार्ज देना होगा। हालांकि कुछ खास अकाउंट जैसे बेसिक सेविंग्स, इंस्टीट्यूशनल सेविंग्स और कुछ NRE/NRO अकाउंट इस चार्ज से बाहर रखे गए हैं।

थर्ड-पार्टी कैश ट्रांजैक्शन पर भी चार्ज

इसके अलावा बैंक अब थर्ड-पार्टी कैश ट्रांजैक्शन पर भी चार्ज लगाएगा। अगर अकाउंट होल्डर के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति अकाउंट में कैश जमा करता है या निकालता है, तो महीने में 25,000 रुपये तक यह फ्री रहेगा। लेकिन अगर यह लिमिट पार होती है, तो हर 1,000 रुपये पर 5 रुपये का चार्ज लगेगा और एक ट्रांजैक्शन पर कम से कम 150 रुपये देना होगा।

डेबिट कार्ड फीस में भी बढ़ोतरी

डेबिट कार्ड की फीस भी बढ़ाई जा रही है। EveryDay Debit Card की सालाना फीस 259 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी जाएगी। वहीं Pay Shop More Debit Card के लिए भी चार्ज बढ़ेगा। कुछ खास अकाउंट्स में पहले साल के बाद यह फीस 199 रुपये से बढ़कर 285 रुपये सालाना हो जाएगी। बाकी Pay Shop More कार्ड्स की सालाना फीस 259 रुपये से बढ़कर 285 रुपये हो जाएगी।

कैश ट्रांजैक्शन के लिए नया नियम

बैंक ने कैश ट्रांजैक्शन को लेकर भी नया नियम बताया है। जिन ग्राहकों का बैंक में तय Relationship Value पूरा नहीं होता, उन्हें महीने में सिर्फ 3 फ्री कैश ट्रांजैक्शन मिलेंगे और इनकी कुल रकम 1 लाख रुपये तक ही हो सकती है। अगर इससे ज्यादा ट्रांजैक्शन किए जाते हैं, तो बैंक अतिरिक्त चार्ज ले सकता है।

यह Relationship Value कई चीजों को जोड़कर तय होती है, जैसे सेविंग्स और करंट अकाउंट का औसत बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस में निवेश, लोन की मंजूर रकम का 30 प्रतिशत और डिमैट अकाउंट की वैल्यू का 30 प्रतिशत।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख