return to news
  1. Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना, महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सौगात, डीटेल्स यहां

पर्सनल फाइनेंस

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना, महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सौगात, डीटेल्स यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 26, 2025, 15:54 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता दी जाती है। 18-50 साल की उम्र की महिलाओं के लिए इसका पिछले साल ऐलान किया गया था। इसके जरिए महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का लक्ष्य रखा गया है।

मंईया सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा है उपलब्ध।

मंईया सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा है उपलब्ध।

झारखंड सरकार की ओर से महिला सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए एक अहम योजना चलाई गई है। मुख्यमंत्री मंईयां सममान योजना पिछड़े और वंचित परिवारों और आर्थिक रूप से जरूरतमंद महिलाओं के हालात सुधारने के लक्ष्य से 2024 में लाई गई थी।

पहले इस योजना के तहत हर महीने पात्रा महिलाओं को ₹1000 मिलते थे। बाद में इसे बढ़ा दिया गया है।

क्या है मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना?

अब इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता पहुंचाई जाएगी। हर महीने की 15 तारीख को यह राशि पात्र महिलाओं को ट्रांसफर कर दी जाएगी। हर महीने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर इस सम्मान राशि के बारे में जानकारी मिलेगी।

कैसे होगा आवेदन?

इस योजना से महिलाओं को जोड़ने के लिए आंगनवाड़ी सेविकाएं और सहायिका घर-घर जाकर आवेदन फॉर्म देंगी जिसका कोई चार्ज नहीं होगा। पात्र महिलाएं जो इससे जुड़ना चाहें उनका आधार और फोटो वेरिफिकेशन किया जाएगा।

किसे मिल सकता है लाभ?

झारखंड निवासी ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 50 साल के बीच हो। उनका सिंगल बैंक अकाउंट आधार से जुड़ा हुआ होना चाहए। झारखंड के राशन कार्डधारक परिवारों में हरा राशन कार्ड रखने वाली, अंत्योदय अन्न योजना का पीला राशन कार्ड रखने वाली, पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ गुलाबी कार्ड और K-Oil का सफेद राशन कार्ड रखने वाली महिलाएं इस योजना की पात्र हो सकती हैं।

किसे नहीं मिलेगा फायदा?

ऐसे परिवार, यानी पति/पत्नी, नाबालिग बच्चे, दिव्यांग बच्चे, जो आयकर देते हों। आवेदक महिला के पास EPF अकाउंट हो। आवेदिका या पति किसी भी राज्य सरकार या सरकार की इकाइयों से जुड़े हों, पेंशन पा रहे हों, जिन्हें पहले से राज्य सरकार की किसी और सामाजिक पेंशन सुरक्षा योजना का फायदा मिल रहा हो, जिस परिवार में फिलहाल या पहले कोई सांसद/ विधायक रहा हो।

किन दस्तावेजों की जरूरत?

मईिंया सम्मान योजना के तहत आवेदन जमा करके सरकार की ओर से वित्तीय सहायता हासिल करने के लिए 7 दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें पासपोर्ट, आधार, राशन कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और सेल्फ डेक्लरेशन फॉर्म लगेगा। इस योजना के लिए ऑनलाइन ऐप्लिकेशन देने का ऑप्शन नहीं है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।