return to news
  1. Indian Bank ने लॉन्च की दो खास FD स्कीम, मिलेगा 7.90% तक का बंपर ब्याज

पर्सनल फाइनेंस

Indian Bank ने लॉन्च की दो खास FD स्कीम, मिलेगा 7.90% तक का बंपर ब्याज

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 16, 2025, 12:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IND SECURE एक रिटेल टर्म डिपॉजिट स्कीम है जिसकी मैच्योरिटी पीरियड 444 दिन है। निवेशक कॉलेबल ऑप्शन के तहत ₹1000 से लेकर ₹3 करोड़ से कम तक जमा कर सकते हैं। इसकी ब्याज दरें आम लोगों के लिए 7.15 फीसदी प्रति वर्ष, सीनियर सिटीजन्स के लिए 7.65 फीसदी प्रति वर्ष और सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए 7.90 फीसदी प्रति वर्ष है।

Fixed Deposit: इंडियन बैंक ने IND Super 400 Days और IND Supreme 300 Days डिपॉजिट प्रोडक्ट्स को बंद कर दिया है।

Fixed Deposit: इंडियन बैंक ने IND Super 400 Days और IND Supreme 300 Days डिपॉजिट प्रोडक्ट्स को बंद कर दिया है।

Fixed Deposit: सरकारी बैंक इंडियन बैंक ने दो नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। इनका नाम IND SECURE और IND GREEN है। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि दोनों स्कीम 30 सितंबर 2025 तक उपलब्ध हैं। इसके अलावा, इंडियन बैंक ने IND Super 400 Days और IND Supreme 300 Days डिपॉजिट प्रोडक्ट्स को बंद कर दिया है। ये स्कीम 8 मई 2025 से बंद हो गई हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में कटौती की है। इसके बाद कई बैंकों ने अपनी डिपॉजिट रेट्स में बदलाव किया है।

IND SECURE

इंड सिक्योर एक रिटेल टर्म डिपॉजिट स्कीम है जिसकी मैच्योरिटी पीरियड 444 दिन है। निवेशक कॉलेबल ऑप्शन के तहत ₹1000 से लेकर ₹3 करोड़ से कम तक जमा कर सकते हैं।

इसकी ब्याज दरें आम लोगों के लिए 7.15 फीसदी प्रति वर्ष, सीनियर सिटीजन्स के लिए 7.65 फीसदी प्रति वर्ष और सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए 7.90 फीसदी प्रति वर्ष है।

IND GREEN

सस्टेनेबल डेवलपमेंट को प्रमोट करने के लिए शुरू की गई इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की मैच्योरिटी पीरियड 555 दिन है। निवेशक इसमें भी ₹1000 से लेकर ₹3 करोड़ से कम तक डिपॉजिट कर सकते हैं।

आम लोगों को इस स्कीम में 6.80 फीसदी प्रति वर्ष का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा, सीनियर सिटीजन्स के लिए ब्याज दर 7.30 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए 7.55 फीसदी है।

इंडियन बैंक ने ब्याज दरों में किया है बदलाव

इंडियन बैंक ने ₹3 करोड़ से कम की रिटेल डोमेस्टिक और NRO टर्म डिपॉजिट्स के लिए अपनी ब्याज दरों को भी अपडेट किया है।

1 वर्ष: 6.10%

444 दिन: 7.15% (IND SECURE के अंतर्गत)

555 दिन: 6.80% (IND GREEN के अंतर्गत)

1 वर्ष से अधिक से <2 वर्ष: 7.10%

2–3 वर्ष: 6.70%

3–5 वर्ष: 6.25%

5 वर्ष से अधिक: 6.10%

7–14 दिन जैसी छोटी अवधि के लिए, 2.80% से शुरू होने वाली कम दरें जारी हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।