return to news
  1. FD Rates: रेपो रेट में कटौती का फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर पर होगा क्या असर? यहां समझें

पर्सनल फाइनेंस

FD Rates: रेपो रेट में कटौती का फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर पर होगा क्या असर? यहां समझें

Shatakshi Asthana

3 min read | अपडेटेड June 06, 2025, 13:37 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Fixed Deposit Interest Rates: रेपो रेट वह ब्याज दर होती है जिस पर RBI से बैंक कर्ज लेते हैं। इसमें लगातार तीसरी बार कटौती की गई है। रेपो रेट को 0.50% घटाकर 5.5% कर दिया गया है। इसके बाद अब संभावना है कि बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर देने वाले ब्याज को भी कम कर दें। SBI रिसर्च की रिपोर्ट में अंदाजा लगाया गया था कि आने वाले वक्त में इसके आसार बन रहे हैं।

RBI के रेपो रेट घटाने के बाद बैंक फिक्सड डिपॉजिट में भी कर सकते हैं कटौती।

RBI के रेपो रेट घटाने के बाद बैंक फिक्सड डिपॉजिट में भी कर सकते हैं कटौती।

FD Rates after Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट कट करने का फैसला किया है। रेपो रेट कट को 0.50% घटाकर 5.5% कर दिया गया है। इसके बाद बैंकों के ऊपर ग्राहकों की निगाहें टिकी हैं कि वे कैसे अपनी ब्याज दरों में बदलाव करते हैं।

दरअसल, रेपो रेट वह ब्याज दर होती है जिससे जरूरत पड़ने पर बैंक भारतीय रिजर्व बैंक से कर्ज लेते हैं। जब रेपो रेट ज्यादा होता है तो बैंक उनके पास पैसे जमा करने के लिए ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज देते हैं क्योंकि RBI से पैसे लेना उनके लिए महंगा पड़ रहा होता है।

हालांकि, जब RBI रेपो रेट कम करता है, यानी RBI से कर्ज लेना सस्ता होता है, तो बैंकों को FD पर ज्यादा ब्याज दर देकर ग्राहकों को आकर्षित करने की जरूरत नहीं रह जाती। इसलिए रेपो रेट कम होने पर FD पर ब्याज दर भी कम होने के आसार बनते हैं।

SBI रिसर्च की रिपोर्ट में इस बात का अंदेशा जताया गया था कि आने वाले वक्त में RBI के रेट कट के फैसले का असर जल्द ही ब्याज दरों पर देखना हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया था कि सेविंग्स अकाउंट्स की ब्याज दरों को बैंकों ने फ्लोर रेट 2.70% पर कर दिया है जबकि फरवरी 2025 से अब तक FD की ब्याज दरों को भी 30-70 bps घटा दिया है।

हालांकि, जिन ग्राहकों के FD अकाउंट पहले से खुले हैं, उन्हें इसके बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं। उन्हें पहले से चले आ रहे इंटरेस्ट के मुताबिक ही FD पर फायदा होगा। इसलिए उन्हें अपनी FD पूरी करनी चाहिए। नई ब्याज दरें नए अकाउंट्स पर ही लागू होंगी। इसलिए अगर FD अकाउंट खोलना है तो बैंकों के ब्याज दर में कटौती के पहले खोल लेना चाहिए ताकि फायदा हो सके।

यहां देखें अभी (6 जून 2025) अलग-अलग बैंकों में FD पर क्या ब्याज दर मिल रही है-

बैंकFD ब्याज दर
एक्सिस बैंक6.85
एचडीएफसी बैंक6.85
आईसीआईसीआई बैंक7.05
बैंक ऑफ बड़ौदा7.1
बैंक ऑफ इंडिया7.05
बैंक ऑफ महाराष्ट्र7.25
केनरा बैंक7.25
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया7.5
इंडियन बैंक7.15
इंडियन ओवरसीज बैंक7.1
पंजाब एंड सिंध बैंक7.25
पंजाब नेशनल बैंक7.25
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया6.85
यूको बैंक7.3
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया7.15
ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Shatakshi Asthana
Shatakshi Asthana बिजनेस, एन्वायरन्मेंट और साइंस जर्नलिस्ट हैं। इंटरनैशनल अफेयर्स में भी रुचि रखती हैं। मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से लाइफ साइंसेज और दिल्ली के IIMC से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अब वह जिंदगी के हर पहलू को इन्हीं नजरियों से देखती हैं।