return to news
  1. Home Loan Interest Rates: इन बैंकों में मिल रहा 7.10% तक की दर पर होम लोन, चेक करें पूरी लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस

Home Loan Interest Rates: इन बैंकों में मिल रहा 7.10% तक की दर पर होम लोन, चेक करें पूरी लिस्ट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 10, 2026, 19:17 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Home Loan Interest Rates April 2026: घर खरीदने के लिए होम लोन लेना एक बहुत बड़ा और लंबी अवधि का फैसला होता है। इसमें ब्याज दर का थोड़ा सा फर्क भी कुल चुकाई जाने वाली रकम पर बड़ा असर डालता है। हर बैंक आपकी प्रोफाइल जैसे क्रेडिट स्कोर, इनकम और लोन की राशि के हिसाब से अलग ब्याज दर तय करता है।

Home loan

Home loan: रेपो रेट में बदलाव नहीं होने का मतलब है कि फिलहाल EMI में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Home Loan Interest Rates April 2026: हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया। 8 अप्रैल की बैठक में MPC ने रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए रखा। इसका मतलब है कि आगे होम लोन की ब्याज दरें भी स्थिर रहने की उम्मीद है। अगर आप होम लोन लेने का मन बना रहे हैं तो पहले अलग-अलग बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के ऑफर की तुलना करना बहुत जरूरी हो जाता है, ताकि आपको सबसे सस्ता और सही लोन मिल सके।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे तय होता है ब्याज दर

घर खरीदने के लिए होम लोन लेना एक बहुत बड़ा और लंबी अवधि का फैसला होता है। इसमें ब्याज दर का थोड़ा सा फर्क भी कुल चुकाई जाने वाली रकम पर बड़ा असर डालता है। हर बैंक आपकी प्रोफाइल जैसे क्रेडिट स्कोर, इनकम और लोन की राशि के हिसाब से अलग ब्याज दर तय करता है।

रेपो रेट में बदलाव नहीं होने का मतलब है कि फिलहाल EMI में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। क्योंकि ज्यादातर होम लोन रेपो रेट जैसे बाहरी बेंचमार्क से जुड़े होते हैं। जब रेपो रेट नहीं बदलता, तो EMI भी आमतौर पर स्थिर रहती है। बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां अपनी ब्याज दरों में तुरंत कोई बड़ा बदलाव नहीं करेंगी, जब तक कि बाजार की स्थिति या RBI की अगली पॉलिसी में कोई बदलाव न हो।

अलग-अलग बैंकों में क्या है ब्याज दरें

अप्रैल 2026 में कई ऐसे बैंक हैं जो करीब 7 फीसदी की ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं। इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत कई बड़े बैंक शामिल हैं। ये शुरुआती दरें हैं, यानी असल में आपको मिलने वाली दर आपकी इनकम, क्रेडिट स्कोर के आधार पर अलग हो सकती है।

होम लोन के लिए सबसे कम ब्याज दर 7.10% है, जो Bank of Maharashtra और Bank of India दे रहे हैं। इसके बाद Canara Bank और Union Bank of India 7.15% की दर पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं। थोड़ा ज्यादा रेट पर Bank of Baroda 7.20% और State Bank of India 7.25% से लोन ऑफर कर रहा है। वहीं Karnataka Bank की शुरुआती दर 7.31% है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है।

ये सभी ब्याज दरें RBI की हालिया पॉलिसी के बाद की हैं और अगली पॉलिसी मीटिंग तक इनमें ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।अभी होम लोन के लिए ब्याज दरें 7.10% से 7.31% के बीच हैं, जहां सरकारी बैंक थोड़े कम रेट ऑफर करते दिख रहे हैं।

अगला लेख