return to news
  1. Form-130 FAQ: अब फॉर्म-130 से भरा जाएगा इनकम टैक्स रिटर्न? जानें आपके बड़े सवालों के जवाब

पर्सनल फाइनेंस

Form-130 FAQ: अब फॉर्म-130 से भरा जाएगा इनकम टैक्स रिटर्न? जानें आपके बड़े सवालों के जवाब

Upstox

4 min read | अपडेटेड April 07, 2026, 15:18 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

टैक्स सिस्टम को और भी आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने नया फॉर्म-130 पेश किया है। यह नया टीडीएस प्रमाणपत्र अब कंपनियों और बैंकों के लिए अनिवार्य होगा। इसमें आपकी पूरी कमाई और कटौतियों का ब्योरा तीन अलग-अलग हिस्सों में मिलेगा।

form-16-replaced-by-form-130-income

आयकर विभाग ने पुराने फॉर्म-16 को रिटायर कर दिया है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स भरने के पुराने तरीकों को बदलकर अब इसे पूरी तरह डिजिटल और स्मार्ट बना दिया है। सालों से नौकरीपेशा लोगों के लिए सैलरी और टैक्स का सबसे बड़ा सबूत फॉर्म-16 हुआ करता था, लेकिन अब उसकी जगह फॉर्म-130 ने ले ली है। यह बदलाव केवल नाम का नहीं है, बल्कि इससे टैक्स फाइलिंग की पूरी प्रक्रिया बदल जाएगी। ध्यान रहे पिछले वित्त वर्ष के लिए आईटीआर फाइल करने पर फॉर्म-16 ही इस्तेमाल में रहेगा। FY26-27 से फॉर्म-130 का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह नया फॉर्म न केवल कर्मचारियों के वेतन और काटे गए टैक्स का विवरण देगा, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों की ब्याज आय और पेंशन के विवरण को भी समाहित करेगा। आइए, सवााल-जवाब के जरिए समझते हैं कि यह नया सिस्टम आपके लिए कैसे काम करेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सवााल 1: फॉर्म संख्या 130 क्या है और यह पुराने फॉर्म से कैसे अलग है?

जवाब: फॉर्म संख्या 130 एक नया टीडीएस प्रमाणपत्र है जो कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों या पेंशनभोगियों को सालाना जारी किया जाता है। यह आपकी कमाई, काटे गए टैक्स और लागू कटौतियों का पूरा सारांश देता है। यह इस बात का सबूत है कि आपकी आय से टैक्स काटकर सरकार के पास जमा कर दिया गया है। इसने पुराने फॉर्म-16 की जगह ली है। नए सिस्टम में इसे अधिक विस्तृत और डिजिटल बनाया गया है। इसमें सैलरी के साथ-साथ अब बुजुर्गों की पेंशन और ब्याज आय का विवरण भी शामिल किया गया है, जो पुराने फॉर्म में इस तरह से मौजूद नहीं था।

सवााल 2: फॉर्म संख्या 130 के विभिन्न भाग कौन से हैं और इनमें क्या जानकारी मिलेगी?

जवाब: इस नए फॉर्म को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया है ताकि डेटा का मिलान करना आसान हो सके। पार्ट ए में कंपनी और कर्मचारी की बेसिक और पहचान संबंधी जानकारी होती है। पार्ट बी में आपकी सैलरी का विस्तृत ब्रेकअप और काटे गए टीडीएस की पूरी जानकारी दी जाती है। सबसे महत्वपूर्ण पार्ट सी है, जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला हिस्सा नौकरीपेशा लोगों के लिए है जिसमें उनकी आय और छूट का विवरण होता है। दूसरा हिस्सा वरिष्ठ नागरिकों के लिए है, जिसमें उनकी पेंशन और ब्याज से होने वाली कमाई का पूरा कैलकुलेशन दिया जाता है।

सवााल 3: क्या कंपनियों के लिए यह फॉर्म जारी करना अनिवार्य है और इसकी डेडलाइन क्या है?

जवाब: हां, इनकम टैक्स एक्ट 2025 के नए प्रावधानों के तहत अब कंपनियों और बैंकों के लिए यह प्रमाणपत्र जारी करना अनिवार्य हो गया है। एक बार जब कर्मचारी का टैक्स कट जाता है और सरकारी खजाने में जमा हो जाता है, तो नियोक्ता को फॉर्म-130 देना ही होगा। इसे जारी करने की एक तय समय सीमा भी है। जिस फाइनेंशियल ईयर में आपका टैक्स काटा गया है, उसके ठीक बाद वाले साल की 15 जून तक इसे जारी करना जरूरी है। अगर कंपनी इसे समय पर जारी नहीं करती है, तो उसे नियमों के मुताबिक जवाब देना पड़ सकता है।

सवााल 4: क्या फॉर्म-130 को ऑफलाइन जारी किया जा सकता है और क्या इसमें सुधार संभव है?

जवाब: नहीं, फॉर्म संख्या 130 को ऑफलाइन या किसी अन्य निजी सॉफ्टवेयर से तैयार नहीं किया जा सकता। कंपनियों को इसे अनिवार्य रूप से ट्रेसेस की वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ही वे इस पर डिजिटल या मैनुअल हस्ताक्षर करके आपको दे सकते हैं। अगर इस फॉर्म में कोई गलती पाई जाती है, तो उसे सुधारा जा सकता है। इसके लिए आपकी कंपनी को एक संशोधित टीडीएस स्टेटमेंट फाइल करना होगा। स्टेटमेंट प्रोसेस होने के बाद कंपनी सही किया हुआ फॉर्म-130 दोबारा डाउनलोड करके आपको जारी कर सकती है।

सवााल 5: क्या आईटीआर के साथ इसे लगाना जरूरी है और क्या एक से ज्यादा फॉर्म मिल सकते हैं?

जवाब: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय आपको फॉर्म-130 को साथ में जोड़ने या अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन इसे अपने रिकॉर्ड के लिए संभाल कर रखना बहुत जरूरी है। अगर आपने एक ही साल के दौरान एक से ज्यादा कंपनियों में काम किया है, तो आपको हर कंपनी से अलग-अलग फॉर्म-130 मिलेगा। हर नियोक्ता उस अवधि के लिए पार्ट ए और बी जारी करेगा। हालांकि, आप अपनी पसंद के किसी भी या अपने आखिरी नियोक्ता से टैक्स कैलकुलेशन वाला पार्ट सी तैयार करवा सकते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख