return to news
  1. क्या EPFO ने कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को बढ़ाया, CBT & EPF मीटिंग में लिया गया क्या फैसला?

पर्सनल फाइनेंस

क्या EPFO ने कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को बढ़ाया, CBT & EPF मीटिंग में लिया गया क्या फैसला?

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 02, 2026, 16:57 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 2018-19 के लिए निर्धारित 8.65% से घटाकर सात सालों में सबसे कम 8.5% कर दिया था। ईपीएफओ ने 2016-17 में अपने ग्राहकों को 8.65% और 2017-18 में 8.55% ब्याज दर दी थी।

EPFO

ईपीएफओ ने कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 8.25% बरकरार रखा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation, EPFO) ने सोमवार को कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 2025-26 के लिए ब्याज दर 8.25 प्रतिशत निर्धारित की। यह लगातार दूसरा साल है, जब ब्याज दर को चेंज नहीं किया गया है। पिछले वर्ष फरवरी में, ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को बरकरार रखा था। ईपीएफओ ने 2024 में ब्याज दर को मामूली रूप से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 8.25% कर दिया था, जो 2022-23 में 8.15% थी। ईपीएफओ ने मार्च, 2022 में अपने सात करोड़ से अधिक अंशधारकों के लिए रिटायरमेंट के बाद जमा पर ब्याज दर को 2021-22 के लिए घटाकर चार दशक से अधिक के न्यूनतम स्तर 8.10% कर दिया था, जो 2020-21 में 8.5% थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
सरकार की मंजूरी के बाद ग्राहकों के अकाउंट में आता है ब्याज

फाइनेंशियल ईयर 2020-21 के लिए 8.10% की दर 1977-78 के बाद सबसे कम थी। उस समय यह दर 8% थी। सीबीटी के निर्णय के बाद, 2025-26 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की सहमति के लिए भेजा जाएगा। सरकार की मंजूरी के बाद, 2025-26 का ब्याज ईपीएफओ के सात करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में जमा कर दी जाएगी। ईपीएफओ वित्त मंत्रालय के माध्यम से सरकार की मंजूरी के बाद ब्याज दर प्रदान करता है।

कब-कब कितनी रही है ब्याज दर?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 2018-19 के लिए निर्धारित 8.65% से घटाकर सात सालों में सबसे कम 8.5% कर दिया था। ईपीएफओ ने 2016-17 में अपने ग्राहकों को 8.65% और 2017-18 में 8.55% ब्याज दर दी थी। 2015-16 में ब्याज दर थोड़ी अधिक यानी 8.8% थी। वहीं फाइनेंशियल ईयर 2013-14 और 2014-15 दोनों सालों में 8.75% की ब्याज दर दी, जो 2012-13 की 8.5% दर से अधिक थी। 2011-12 में ब्याज दर 8.25% थी।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख