return to news
  1. EPFO ने मई 2025 में जोड़े रिकॉर्ड 20.06 लाख मेंबर्स, इनमें 18-25 वर्ष की उम्र वाले युवा सबसे ज्यादा

पर्सनल फाइनेंस

EPFO ने मई 2025 में जोड़े रिकॉर्ड 20.06 लाख मेंबर्स, इनमें 18-25 वर्ष की उम्र वाले युवा सबसे ज्यादा

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 21, 2025, 17:13 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

EPFO: इस आंकड़े में सबसे खास बात यह रही कि 18 से 25 वर्ष की उम्र वाले युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। नए सदस्यों में से 5.60 लाख इसी उम्र वर्ग से थे। अप्रैल 2025 में EPFO ने 19.14 लाख सदस्य जोड़े थे, जिनमें 8.49 लाख नए सदस्य शामिल थे।

EPFO

मई 2025 में EPFO ने लगभग 9.42 लाख नए सदस्य जोड़े, जिनमें 2.62 लाख महिलाएं थीं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने मई 2025 में 20.06 लाख सदस्य जोड़े हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने आज सोमवार को प्रोविजनल पेरोल आंकड़ों में यह जानकारी दी। मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि यह अब तक की सबसे ज्यादा सदस्य वृद्धि है। मंत्री ने बताया कि मई 2025 में EPFO ने लगभग 9.42 लाख नए सदस्य जोड़े, जिनमें 2.62 लाख महिलाएं थीं।

इस आंकड़े में सबसे खास बात यह रही कि 18 से 25 वर्ष की उम्र वाले युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। नए सदस्यों में से 5.60 लाख इसी उम्र वर्ग से थे। अप्रैल 2025 में EPFO ने 19.14 लाख सदस्य जोड़े थे, जिनमें 8.49 लाख नए सदस्य शामिल थे।

Mansukh Mandaviya ने X पर क्या कहा?

मांडविया ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का औपचारिक रोजगार ढांचा तेजी से बढ़ रहा है। यह ऐतिहासिक वृद्धि युवाओं और श्रमिकों के हित में लाई गई नीतियों और कारोबार को आसान बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों का नतीजा है।”

ऑटो-क्लेम लिमिट में बढ़ोतरी

पिछले महीने मांडविया ने यह भी घोषणा की थी कि EPFO ने एडवांस क्लेम की ऑटो-सेटलमेंट लिमिट को ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया है, ताकि आपात स्थिति में लोगों को जल्दी पैसे मिल सकें।

यह सुविधा सबसे पहले कोविड-19 महामारी के समय शुरू की गई थी, ताकि लोगों को तत्काल आर्थिक मदद मिल सके। अब यह सेवा बीमारी, शिक्षा, शादी और मकान जैसी जरूरतों के लिए भी मिल रही है।

FY 2024-25 में, EPFO ने 2.34 करोड़ एडवांस क्लेम ऑटो-सेटलमेंट के जरिए निपटाए, जो 2023-24 के 89.52 लाख के मुकाबले 161% ज्यादा है। अब 59% क्लेम ऑटो-मोड से निपट रहे हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या सिर्फ 31% थी। इस कदम से लाखों EPFO सदस्यों को फायदा मिलेगा।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।