return to news
  1. EPFO: इनऑपरेटिव खातों में अब अपने-आप सेटल होंगे ₹1,000 तक के फंड, पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला

पर्सनल फाइनेंस

EPFO: इनऑपरेटिव खातों में अब अपने-आप सेटल होंगे ₹1,000 तक के फंड, पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 02, 2026, 19:15 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

बोर्ड ने ऐसे EPFO अकाउंट्स के लिए ऑटो-इनिशिएशन ऑफ क्लेम सेटलमेंट का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला किया है, जिनमें 1000 रुपये या उससे कम की अनक्लेम्ड राशि पड़ी हुई है।

EPFO

इनऑपरेटिव खातों में अब अपने-आप सेटल होंगे ₹1,000 तक के फंड

एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने इनऑपरेटिव खातों से जुड़े एक अहम सुधार को मंजूरी दी है। बोर्ड ने ऐसे EPFO अकाउंट्स के लिए ऑटो-इनिशिएशन ऑफ क्लेम सेटलमेंट का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला किया है, जिनमें 1000 रुपये या उससे कम की अनक्लेम्ड राशि पड़ी हुई है। इसका मकसद लंबे समय से अटके छोटे अमाउंट वाले खातों का निपटारा अपने-आप करना है, ताकि सदस्यों को बार-बार आवेदन या दस्तावेजी प्रक्रिया से न गुजरना पड़े।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
क्या है प्लान

इस पायलट प्रोजेक्ट के पहले चरण में करीब 1.33 लाख से ज्यादा इनऑपरेटिव EPFO अकाउंट्स को कवर किया जाएगा, जिनमें कुल लगभग 5.68 करोड़ रुपये जमा हैं। इन खातों की राशि सीधे सदस्यों के आधार-सीडेड और EPFO से लिंक बैंक खातों में क्रेडिट की जाएगी, इसके लिए किसी नए क्लेम या अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी।

बोर्ड के अनुसार, इस पहल से लंबे समय से अटकी हुई राशि सदस्यों तक जल्दी पहुंचेगी, प्रक्रियागत देरी कम होगी और EPFO की सेवा डिलीवरी और आसान बनेगी। पायलट प्रोजेक्ट के नतीजों के आधार पर आगे चलकर इसे ज्यादा बैलेंस वाले इनऑपरेटिव खातों तक भी विस्तार देने की योजना है।

लगातार दूसरे साल EPF पर मिलेगा 8.25% ब्याज

एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने साल 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर 8.25 परसेंट ही बनाए रखने का फैसला किया है। यह फैसला सोमवार, 2 मार्च 2026 को लिया गया। खास बात यह है कि लगातार दूसरे साल ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले फरवरी 2025 में भी EPFO ने 2024-25 के लिए ब्याज दर 8.25% ही रखी थी। वहीं, साल 2023-24 में EPFO ने ब्याज दर को थोड़ा बढ़ाकर 8.15% से 8.25% किया था। उससे पहले 2022-23 में ब्याज दर 8.15% थी।

अगर थोड़ा पीछे जाएं तो मार्च 2022 में EPFO ने 2021-22 के लिए ब्याज दर घटाकर 8.10% कर दी थी, जो करीब चार दशक का सबसे निचला स्तर था। उस समय EPFO के करीब 7 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। इससे पहले 2020-21 में ब्याज दर 8.5% थी। साल 2020-21 का 8.10% ब्याज 1977-78 के बाद सबसे कम था, जब ब्याज दर 8% थी।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख