return to news
  1. EPFO: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मृत्यु पर परिवार को मिलेगी ₹15 लाख की सहायता राशि

पर्सनल फाइनेंस

EPFO: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मृत्यु पर परिवार को मिलेगी ₹15 लाख की सहायता राशि

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 20, 2025, 13:03 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

EPFO ने 1 अप्रैल 2026 से इस राशि में हर साल 5% की बढ़ोतरी करने का भी निर्णय लिया है। EPFO ने 19 अगस्त 2025 को जारी एक सर्कुलर में यह जानकारी दी। केंद्रीय न्यासी बोर्ड EPFO की डिसीजन मेकिंग बॉडी है। इस बोर्ड में केंद्र और राज्य सरकारों, एम्प्लॉयर्स और कर्मचारियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

EPFO

पिछले हफ्ते EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने पीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए दो बड़े बदलाव किए हैं।

EPFO: केंद्रीय बोर्ड के कर्मचारियों के लिए के लिए गुड न्यूज है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इन कर्मचारियों के लिए मृत्यु पर दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ा दी है। डेथ रिलीफ फंड के तहत दी जाने वाली इस रकम को ₹8.8 लाख से बढ़ाकर ₹15 लाख कर दिया गया है। यह नया नियम 1 अप्रैल 2025 से लागू हो गया है। यह बढ़ी हुई राशि केंद्रीय बोर्ड के मृतक कर्मचारी के परिवार के सदस्यों (नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी) को स्टाफ वेलफेयर फंड से दी जाएगी।

इसके साथ ही EPFO ने 1 अप्रैल 2026 से इस राशि में हर साल 5% की बढ़ोतरी करने का भी निर्णय लिया है। EPFO ने 19 अगस्त 2025 को जारी एक सर्कुलर में यह जानकारी दी। केंद्रीय न्यासी बोर्ड EPFO की डिसीजन मेकिंग बॉडी है। इस बोर्ड में केंद्र और राज्य सरकारों, एम्प्लॉयर्स और कर्मचारियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

EPFO नियमों में हालिया बदलाव

पिछले हफ्ते EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने पीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए दो बड़े बदलाव किए हैं।

1. डेथ क्लेम आसान हुआ

अगर पीएफ सदस्य की मृत्यु हो जाती है और पैसा नाबालिग बच्चों के बैंक खाते में जाना है, तो अब इसके लिए Guardianship Certificate (अभिभावक प्रमाण पत्र) की जरूरत नहीं होगी। यानी नाबालिग बच्चों के लिए क्लेम सेटलमेंट करना पहले से आसान हो गया है।

2. आधार से जुड़ी प्रक्रिया सरल

कई सदस्य अब भी अपना Aadhaar नंबर UAN से लिंक (सीड/वेरिफाई) नहीं कर पाए हैं या उनमें सुधार की जरूरत है। इसके लिए EPFO ने जॉइंट डिक्लेरेशन की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। अब आधार से जुड़ी जानकारी सही कराने और लिंक करने में सदस्यों को परेशानी नहीं होगी।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख