return to news
  1. EPF Interest Rate: सरकार के इस फैसले से 7 करोड़ से ज्यादा लोग लेंगे राहत की सांस, क्या कुछ है खास

पर्सनल फाइनेंस

EPF Interest Rate: सरकार के इस फैसले से 7 करोड़ से ज्यादा लोग लेंगे राहत की सांस, क्या कुछ है खास

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 25, 2025, 11:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

EPFO से जुड़े 7 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए एक राहत की खबर है। सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए ईपीएफ ब्याज दर का ऐलान कर दिया गया है। जो 8.25% बनी रहेगी।

EPFO

फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए सरकार ने ईपीएफ ब्याज दर का किया ऐलान

Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) यानी कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सदस्यों के लिए एक राहत की खबर है। सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इससे ईपीएफओ अपने सात करोड़ से अधिक अंशधारकों के भविष्य निधि पर वार्षिक ब्याज जमा कर सकेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 28 फरवरी को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर 8.25% की ब्याज दर को बरकरार रखने का फैसला किया था। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में दिए गए ब्याज दर के बराबर है।

स्वीकृत ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा गया था। श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘वित्त मंत्रालय ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए ईपीएफ पर 8.25% ब्याज दर देने पर सहमति दे दी है और श्रम मंत्रालय ने गुरुवार को ईपीएफओ को इस बारे में सूचना दे दी है।’ अब फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए स्वीकृत दर के अनुसार ब्याज ईपीएफओ के सात करोड़ से अधिक अंशधारकों के खातों में जमा किया जाएगा।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में 28 फरवरी को नई दिल्ली में ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 237वीं बैठक में ब्याज दर पर फैसला लिया गया था। ईपीएफओ ने फरवरी 2024 में 2023-24 के लिए ब्याज दर को मामूली बढ़ाकर 8.25% किया था जो 2022-23-में 8.15% था। वहीं, मार्च 2022 में 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज को घटाकर चार दशक से अधिक के निचले स्तर 8.1% कर दिया गया था। यह 2020-21 में 8.5% था।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।