पर्सनल फाइनेंस
2 min read | अपडेटेड March 07, 2025, 08:17 IST
सारांश
EPFO 3.0: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने हैदराबाद में EPFO के जोनल ऑफिस का उद्घाटन करते हुए संगठन में किए जा रहे बदलावों की सराहना की। उन्होंने बताया कि सदस्यों के लिए सेवाएं सुविधाजनक बनाए जाने की ओर सरकार प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री ने EPFO 3.0 के जरिए कर्मचारियों को पैसे निकालने के लिए ATM की सुविधा जैसे बदलावों पर रोशनी डाली।
हाल में ईपीएफओ कई ऑनलाइन सेवाओं के जरिए सदस्यों के लिए आसान बना रहा है प्रोसेस।
मांडविया ने संगठन में किए जा रहे बदलावों की सराहना करते हुए कहा कि वह फंड्स को अच्छी तरह से मैनेज कर रहा है। मंत्री ने कहा कि EPFO 8.5% की ब्याज दर दे रहा है जो किसी भी बैंक से ज्यादा है।
उन्होंने संगठन के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए सदस्यों को मिलने वाली सुविधा का भी जिक्र किया और कहा कि इससे सदस्य अपने EPFO अकाउंट्स को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं, पेंशन निकाल रहे हैं और बिना फिजिकल विजिट या दस्तखत के क्लेम कर पा रहे हैं।
मांडविया ने बताया कि जल्द ही EPFO 3.0 लॉन्च किया जाएगा जो EPFO सिस्टम का ऐक्सेस बैंक की तरह कर देगा। इसमें भविष्य में ATM के जरिए पैसे निकालने की सुविधा भी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि सरकार EPFO की सेवाएं और इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि कर्मचारियों की सेवा अच्छी तरह से की जा सके। उन्होंने वादा किया कि ऑफिस लोगों की सेवा के लिए हमेशा रहेगा।
EPFO 3.0 के तहत टेक्नॉलजी को आधार बनाकर संगठन सदस्यों के हितों को केंद्र में रखते हुए विष्य के लिए खुद को अपडेट करेगा। इसके लिए एख नया सिस्टम डिवेलप किया जाएगा जिसमें अडवांस्ड टेक्नॉलजी अपनाई जाएंगी और सामाजिक सुरक्षा के कवरेज को बढ़ाने के लिए फेरबदल किए जाएंगे।
पिछले महीने हुई EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में ऐलान किया गया था कि EPFO 3.0 के प्लान को लेकर 31 मार्च, 2025 तक एक विजन डॉक्युमेंट तैयार किया जाएगा।
इसके अलावा EPFO ने CBT की एग्जिक्युटिव कमिटी को बताया था कि इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी से लैस सेंट्रलाइज्ड सिस्टम (Centralized IT-Enabled System, CITES 2.01) पर भी काम चल रहा है जिसके तहत संगठन डीसेंट्रलाइज्ड डेटाबेस से सेंट्रलाइज्ड सिस्टम की ओ जा रहा है।
संगठन ने कमिटी को बताया है कि यह 31 मार्च, 2025 तक कर लिया जाएगा। इसके जरिए क्लेम सेटलमेंट और पेमेंट की प्रक्रिया आसान हो सकेगी। अभी फील्ड ऑफिस ऐप्लिकेशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। इसे हटाने से सर्विस डिलिवरी असरदार हो सकेगी।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख